Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:20 AM IST

Weekend Watchlist: 'सूबेदार' से लेकर 'गांधी टॉक्स' तक, पार्टनर के साथ देखें ये नई 5 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

इस वीकेंड पार्टनर के साथ देखने के लिए 5 नई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर उपलब्ध हैं। इनमें अनिल कपूर की एक्शन फिल्म 'सूबेदार', साइलेंट फिल्म 'गांधी टॉक्स', पंकज कपूर की 'जब खुली किताब', रोमांटिक ड्रामा 'विद लव' और मिस्ट्री थ्रिलर 'यंग शर्लक' शामिल हैं।
Updated:- 2026-03-06, 17:23 IST
subedaar

अगर आप और आपके पार्टनर इस वीकेंड कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते एक्शन, इमोशन और मिस्ट्री का जबरदस्त तड़का लगा है। अनिल कपूर की जांबाजी से लेकर मूक फिल्मों के नए प्रयोग तक, यहां 5 ऐसी फिल्में और सीरीज हैं जो आपके वीकेंड को यादगार बना देंगी और अपने पार्टनर के साथ देख सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी 5 मूवीज और सीरीज आप इस वीकेंड पर देख सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

सूबेदार (Prime Video)

अनिल कपूर एक बार फिर अपने झक्कास अवतार में लौट आए हैं। यह कहानी एक रिटायर फौजी, सूबेदार अर्जुन मौर्य की है, जो सरहद से लौटने के बाद अपने घर और समाज की गंदगी से लड़ता है। अगर आपको एक्शन के साथ-साथ बाप-बेटी के इमोशनल रिश्ते वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है। 

subedaar (8)

गांधी टॉक्स (Zee5)

'गांधी टॉक्स' एक साइलेंट फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और अरविंद स्वामी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। बिना बात के केवल संगीत और भावों के जरिए कही गई यह कहानी आज के दौर में महात्मा गांधी के आदर्शों की प्रासंगिकता को दर्शाती है। बता दें कि ए.आर. रहमान का संगीत इसे एक अलग ही लेवल पर ले जाता है।

इसे भी पढ़ें - Subedaar Movie Review: अनिल कपूर के जलवे पर भारी पड़ी 'दीदी' मोना सिंह, क्या एक्शन और इमोशन का सही मेल है यह फिल्म? पढ़ें पूरा रिव्यू

जब खुली किताब (Zee5 – 6 मार्च)

6 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म एक बूढ़े पति-पत्नी की दिलचस्प कहानी है, जो अपनी शादी के 50 साल बाद तलाक लेने का फैसला करते हैं। पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म आपको हंसाएगी भी और सोचने पर मजबूर भी करेगी। 

subedaar (7)

विद लव (Netflix – 6 मार्च)

अगर आप रोमांटिक ड्रामे के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स की यह सीरीज 'विद लव' आपके वीकेंड की शाम को खुशनुमा बना सकती है। यह कहानी भाई-बहनों और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग छुट्टियों के दौरान प्यार और रिश्तों के मायने तलाशते हैं।

यंग शर्लक (Prime Video – 4 मार्च)

दुनिया के सबसे मशहूर जासूस 'शर्लक होम्स' की जवानी के दिनों को देखना वाकई रोमांचक होने वाला है। 4 मार्च को रिलीज हुई यह सीरीज शर्लक के शुरुआती सफर और उसके जासूस बनने की प्रक्रिया को दिखाती है। अगर आप दोनों को रहस्य और रोमांच (Mystery Thriller) पसंद है, तो इस सीरीज को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें - Aspirants 3 Release Date: UPSC की चुनौती और पुरानी दोस्ती की नई कहानी, 'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 की रिलीज डेट आउट; जानें कब होगा प्रीमियर?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।