Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

बदल गया Bigg Boss OTT 3 का होस्ट, सलमान खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस

बिग बॉस OTT का तीसरा सीजन जून से शुरू होने वाला है। बिग बॉस को अब तक सलमान खान ही होस्ट करते आ रहे हैं, लेकिन इस सीजन को कोई और होस्ट करने वाला है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-24, 13:53 IST
bigg boss ott season  contestants

जल्द ही फेमस और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस OTT का तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। बिग बॉस के फैंस और दर्शकों को इसका लंबे समय से इंतजार था। वैसे तो अब तक के एक-दो सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन को सलमान भाई ने होस्ट किया है। ऐसे भी बहुत से फैंस और दर्शक हैं, जो बिग बॉस कंटेस्टेंट की वजह से नहीं बल्कि भाईजान की वजह से देखने आते हैं। ऐसे में भाईजान के फैंस के लिए इस बार खबर अच्छी नहीं है। बिग बॉस OTT 3 इस बार सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। शो के मेकर्स ने प्रोमो के जरिए हिंट दे दी है, तो चलिए जान लेते हैं कि इस बार किसने सलमान खान की जगह बिग बॉस OTT 3 होस्टिंग की जिम्मेदारी ली है।  

किसने ली  बिग बॉस OTT 3 की जिम्मेदारी?

bigg boss ott

बिग बॉस OTT की ओर से ताजा अपडेट सामने आ रही है। इस बार बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। बता दें कि सलमान खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं', फिल्म की शूटिंग में बिजी होने के कारण वह  बिग बॉस OTT 3 को टाइम नहीं दे पाएंगे। सलमान खान के बिजी शेड्यूल के कारण इस बार वह बिग बॉस OTT 3 की होस्टिंग की कमान नहीं संभाल रहे हैं। बता दें कि शो के मेकर्स ने इस सीजन के लिए सलमान खान का रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया है। चलिए जान लेते हैं बिग बॉस OTT 3 के नए होस्ट के बारे में...

बता दें कि बिग बॉस OTT 3 के लिए शो के मेकर्स ने अनिल कपूर को होस्ट के रूप में चुना है। शो के मेकर्स ने अभी नए होस्ट से जुड़ी कुछ हिंट दी है। मेकर्स के द्वारा जारी किए गए प्रोमो में शो के नए होस्ट को लेकर हिंट दी गा, जिसे देख यह साफ पता चल रहा है कि इस बार अनिल कपूर अपनी मजाकिया अंदाज में शो को होस्ट कर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे और कंटेस्टेंट का मनोबल बढ़ाने वाले हैं।

इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं  बिग बॉस OTT 3

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस OTT 3 सीजन जियो सिनेमा प्रीमियम पर शुरु होने वाला है। यानी कि इस शो को देखने के लिए आपको जियो सिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। बता दें कि इसका पहला सीजन VOOT पर दिखाया गया था और उसे करण जौहर ने होस्ट किया था।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जानिए कब शुरू होगा 'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram(telly.starss), Imdb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।