अनिल कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हंक है। उनकी झक्कास पर्सनैलिटी यंग एक्टर्स को आज भी कड़ी टक्कर देती है। 66 साल की उम्र में अनिल कपूर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लोग उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी को भी काफी पसंद करते हैं। अनिल कपूर अपनी यंग एज में कई एक्ट्रेस के क्रश थे। यहां तक कि उन्होंने कई लड़कियों को डेट भी किया था। हालांकि, एक ऐसी एक्ट्रेस भी है, जिसे लेकर अनिल कपूर काफी सीरियस हो गए थे।
जब अनिल कपूर उस एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में थे तो उनकी शादी सुनीता के साथ हो चुकी थी। बात यहां तक पहुंच गई थी कि अनिल कपूर का घर टूटने वाला था। लेकिन सिर्फ एक कदम के चलते उनकी शादी बच गई थी। तो चलिए जानते हैं वह किस्सा-
View this post on Instagram
अनिल कपूर की डैशिंग पर्सनैलिटी ऐसी थी कि वे जिस भी एक्ट्रेस के साथ काम करते थे, उनके साथ ही उनका नाम जुड़ने लग जाता है। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और शिल्पा शिरोडकर के साथ उन्होंने बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। इसलिए फैन्स उन ऑन स्क्रीन कपल को ऑफ स्क्रीन कपल के रूप में भी देखते थे। यहां तक कि अनिल कपूर ने खुद एक बार बताया था कि वह अपनी लाइफ में लगभग 20-25 लड़कियों को डेट कर चुके हैं। यहां तक कि सुनीता कपूर से शादी करने से पहले उन्होंने उन्हें लगभग पांच साल तक डेट किया था। इसके बाद, साल 1984 में वे शादी के बंधन में बंध गए थे।
इसे भी पढ़ेंःThrowback: हनीमून पर अनिल कपूर के बिना गई थीं सुनीता कपूर, जानें क्या थी वजह
ऐसा कहा जाता है कि अपने एक्टिंग करियर के दौरान वह किमी काटकर के साथ नाम जुड़ने लगा था। अनिल कपूर और किमी काटकर ने काला बाजार, हमला और सोने पे सुहागा जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। उन दिनों अनिल कपूर और किमी काटकर के रिलेशन की खबरें काफी चर्चा में थी। ऐसा कहा जाता है कि अनिल किमी को लेकर काफी सीरियस थे। यहां तक कि अगर प्रोड्यूसर्स अपनी फिल्म के लिए हीरोइन सलेक्ट करते थे, तो वे उन्हें किमी का नाम सुझाते थे। इतना ही नहीं, उन दिनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
जब अनिल कपूर और किमी काटकर के बीच के रिलेशन की खबरें तेज होने लगीं तो पहले तो सुनीता ने पहले ध्यान नहीं दिया। उन्हें अनिल कपूर पर पूरा विश्वास था। लेकिन एक बार अचानक सुनीता कपूर अनिल कपूर की शूटिंग के सेट पर पहुंच गई। उस समय अनिल कपूर और किमी काटकर एक साथ शूटिंग कर रहे थे। उन्हें एक साथ देखकर सुनीता कपूर का गुस्सा फूट पड़ा।
View this post on Instagram
जब सुनीता ने अनिल और किमी काटकर को एक साथ देखा तो वह खुद पर काबू नहीं रख पाई और गुस्सा हो गईं। इतना ही नहीं, वह अनिल का घर छोड़कर बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। इतना ही नहीं, उन्होंने अनिल कपूर को अल्टीमेटम भी दे दिया। सुनीता का गुस्सा देखकर अनिल कपूर समझ गए थे कि उन्हें सुनीता या फिर किमी में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी से यह वादा किया कि वह अब किमी के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखेंगे। इसके बाद, सुनीता अनिल के पास वापिस आ गई। आज भी अनिल और सुनीता एक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंःअनिल कपूर ने फिल्मी अंदाज़ में किया था सुनीता को प्रपोज, पुरानी तस्वीरों संग जानें लव स्टोरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।