राहुल वैद्य ने टीवी पर पीटा बेडरूम की बातों का ढिंढोरा, पत्नी दिशा परमार को किया शर्मिंदा; लोग बोले- बहुत ही घटिया....

सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो के दौरान राहुल वैद्य ने पत्नी दिशा परमार को लेकर एक विवादित इशारा किया, जिसे लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इस कपल रियलिटी शो में पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल ने फिजिकल रिलेशन को लेकर एक ऐसा जेस्चर किया, जिसे लोगों ने आपत्तिजनक बताया। इस दौरान दिशा परमार भी काफी असहज नजर आईं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग लगातार राहुल को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बेडरूम की बातों को इस तरह टीवी पर करना सही नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
राहुल वैद्य ने दिशा परमार को लेकर क्या कहा?
कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'पति पत्नी और पंगा 2' को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करते हैं। इस शो में राहुल वैद्य और दिशा परमार समेत टीवी की कई पॉपुलर जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं। यहां एक एपिसोड के दौरान राहुल से पूछा गया था कि उनकी पत्नी दिशा शादी से पहले कौन-सी पांच चीजें करती थीं, जो अब नहीं करतीं? इसका जवाब देते हुए राहुल ने शब्दों में तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इंटिमेसी से जुड़ा एक जेस्चर किया। इसके बाद शो के होस्ट और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स काफी असहज नजर आते हैं। दिशा अपना सिर पकड़ लेती हैं और पूछती हैं, "क्या तुम पागल हो?" इस बात पर चुटकी लेते हुए अर्जुन बिजलानी कहते हैं, "तो बच्चे कैसे हुए फिर तुम्हारे?"
View this post on Instagram
दिशा परमार को लेकर राहुल वैद्य के बयान पर क्यों हुई चर्चा?
शो से जुड़ा यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे लेकर जमकर चर्चा होने लगी। लोगों ने इसे अश्लील और आपत्तिजनक बताया। नेशनल टीवी पर पत्नी को लेकर ऐसी बात कहने पर राहुल को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
राहुल वैद्य के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?
राहुल के इस बयान के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उन पर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही आपत्तिजनक है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह पत्नी का अपमान है।" एक और यूजर ने लिखा, "क्या बकवास है, अगर उसने सच में ऐसा कहा है तो यह बहुत ही घटिया बात है, लेकिन हां अगर कोई कपल अपनी पर्सनल जिंदगी से पैसे कमाने का फैसला करता है, तो इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता (सबकी अपनी-अपनी सोच होती है)।"
एक यूजर ने लिखा, "मुझे दिशा के लिए बुरा लग रहा है, वह उसके बच्चे की मां है।"
दिशा और राहुल की शादीशुदा जिंदगी
राहुल वैद्य ने 'बिग बॉस 14' के दौरान नेशनल टीवी पर दिशा परमार को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। सितंबर 2023 में इनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम 'नव्या' है।
यह भी पढ़ें- 25 साल बाद टीवी पर दिखेगा अमिताभ और माधुरी का मैजिक, KBC-18 में स्पेशल गेस्ट बनेंगी 'धक-धक गर्ल'
View this post on Instagram
दिशा परमार कौन हैं?
दिशा परमार एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2012 में स्टार प्लस के सीरियल 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से एक्टिंग की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने 'पंखुड़ी गुप्ता' का किरदार निभाया था। वह 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, काफी वक्त से वह टीवी से दूर हैं पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Colors Tv. Instagram/Disha Parmar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।