Friday Ott Releases: कल OTT पर होगा ट्रिपल धमाका, रिलीज हो रही 3 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Friday Ott Releases (27 November 2026): इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं 3 बड़ी रिलीज। जानिए कब, कहां और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Updated:- 2026-11-26, 15:57 IST
Friday Ott Releases (27 November 2026)

Friday Ott Releases (27 November 2026): इस हफ्ते रिमोट हाथ में लेकर बैठ जाइए, क्योंकि OTT पर एक साथ तीन अलग-अलग टेस्ट की चीजें आ रही हैं। एक तरफ सस्पेंस का बाप वापस आ रहा है, तो दूसरी तरफ भक्ति और शांति वाली फिल्म और तीसरी तरफ कॉलेज की राजनीति से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का खेल।

मतलब, घर में दादी को भी कुछ मिलेगा और आपको भी। चलिए, बिना टाइम खराब किए सीधे बताते हैं कि इस हफ्ते क्या-क्या आने वाला है और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

फ्राइडे ओटीटी रिलीज (Friday Ott Releases)

कल 27 नवंबर को 3 फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। आइए देखते हैं लिस्ट-

1. दृश्यम-3 (Drishyam 3)

तारीख- 27 नवंबर, 2026
प्लेटफॉर्म- Netflix

अजय देवगन की यह फिल्म वही पुराना सस्पेंस लेकर आई है, लेकिन इस बार कहानी का एंड होगा। विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए जो जाल बुना था, क्या वो इस बार भी पुलिस को चकमा दे पाएगा? या इस बार उसका हर प्लान फेल हो जाएगा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

 अगर आपने पहले वाले दोनों पार्ट देखे हैं, तो ये वाला मिस करना तो बनता ही नहीं। अगर नहीं देखे, तो पहले दोनों देखकर ही ये शुरू करना, वरना आधा मजा खराब हो जाएगा।

2. हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

तारीख- 27 नवंबर, 2026, 29 नवंबर
प्लेटफॉर्म- Netflix, Sony Liv

यह फिल्म नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं से जुड़ी है। कहानी एक ऐसे लड़के की है जो दुख में डूबा है और भक्ति और सेवा के रास्ते पर चलकर अपने अंदर की शांति ढूंढता है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इसे एकदम सिंपल और दिल से छू जाने वाले अंदाज में बनाया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती में भी देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर यह 29 नवंबर को आएगी और सोनी लिव पर क 27 नवंबर को रिलीज हो रही है।

3. ढाई चाल (Dhai Chaal)

तारीख- 27 नवंबर, 2026
प्लेटफॉर्म- JioHotstar

यह सीरीज रितेश शाह ने लिखी है और नवीन चौधरी के दो उपन्यासों से बनी है। कहानी है स्टूडेंट लीडर मयूर भारद्वाज की, जिसका मुकाबला होता है आदिल जफर खान से। कॉलेज इलेक्शन से शुरू हुई ये लड़ाई सीधे राज्य की सरकार तक पहुंच जाती है, जहां एक शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री को ही हटाने का प्लान बना रहा है। इसमें गगन अरोड़ा, अंकित सिवाच और अंजलि तत्रारी नजर आएंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

 अगर इस हफ्ते आपकी कहीं जाने का प्लान नहीं है तो ऊपर बताई गई ये सीरीज और फिल्में आपके लिए ही हैं। फैमिली के साथ बैठकर वीकेंड जरूर एंजॉय करें।

यह भी पढ़ें- विदेशों में भी देख सकेंगी 'हनुमान अंश', ब‍िना क‍िसी बड़े प्रमोशन के फ‍िल्‍म को म‍िला बाबा के भक्तों का साथ

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- instagram, herzindagi (jiohotstar)

FAQ
Drishyam: The Conclusion को बिना पुराने पार्ट देखे समझ आएगी?
थोड़ी-बहुत समझ आ जाएगी, लेकिन असली मजा नहीं आएगा। क्योंकि इसकी कहानी पुराने पार्ट से ही जुड़ी है। इसलिए पहले पार्ट 1 और 2 देखना बेस्ट रहेगा।
क्या Hanuman Ansh बच्चों के साथ देख सकते हैं?
हां, बिल्कुल। ये एक फैमिली और भक्ति वाली फिल्म है। इसमें कोई डरावना या गलत सीन नहीं है। 
Dhai Chaal कितने एपिसोड की सीरीज है और फ्री में देख सकते हैं?
यह JioHotstar की ओरिजिनल सीरीज है, इसे देखने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।