'सिगरेट से जलाता था', नीति टेलर ने Alliance में एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर इन दिनों गेम शो Alliance में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक एपिसोड में बताया कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने गुस्से में उन्हें सिगरेट से जला दिया था और वो उनके साथ मारपीट करता था।
Updated:- 2026-07-06, 21:05 IST
image

ओटीटी पर इन दिनों दो रियलिटी शोज के चर्चे हो रहे हैं। नेटफ्लिक्स का 'लॉक अप' और प्राइम वीडियो का 'अलायंस' शुरुआत से ही सुर्खियों में है और कई सेलेब्स इनका हिस्सा बने हैं। टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर रियलिटी शो 'अलायंस' का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने शो में एक बातचीत के दौरान बताया कि उनका एक्स-ब्वॉयफ्रेंड उन्हें मारता था और उनका व्यवहार बहुत डरावना था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ने एक बार उन्हें सिगरेट से जला दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?

नीति टेलर ने शेयर कीं रिश्ते से जुड़ी यादें

नीति टेलर ने अपनी जिंदगी के कड़वे दौर को याद करते हुए बताया कि उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड काफी गु्स्सैल और साइको किस्म का था। नीति ने इमोशनल होते हुए बताया कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उनकी जांघ को सिगरेट से जला दिया था और एक रात गुस्से में उन्हें थप्पड़ मारते हुए कहा था, 'अलविदा, फिर मिलते हैं।'

niti taylor in alliance ex boyfriend burnt her with cigarette and slapped her

नीति की बात सुनकर शो के बाकी कंटेस्टेंट इमोशनल हो गए। एक्ट्रेस ने बताया कि वो लड़का सनकी था और उनके दिल में आज भी कई बार उस रिश्ते की कड़वी यादें हैं, जो उनके रोंगटे खड़े कर देती है। उन्होंने बताया कि उस वक्त वो इतनी मैच्योर नहीं थीं और सही तरह से रिएक्ट नहीं कर पाई थीं।

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला ही नहीं ये 5 कंटेस्टेंट भी बन सकते हैं शो का एक्स फैक्टर, कुछ के बीच पहले से है दुश्मनी

नीति टेलर को इन शोज से मिली थी पॉपुलरिटी

niti taylor reveals in alliance ex boyfriend

नीति टेलर को 'कैसी ये यारियां' में नंदिनी मूर्ति का किरदार निभाकर पॉपुरलिटी मिली थी और पार्थ के साथ उनकी जोड़ी खूब पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा वो 'इश्कबाज', 'प्यार का बंधन' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। वो लंबे समय से टीवी की दुनिया में काम कर रही हैं। उन्होंने साल 2020 में ब्वॉयफ्रेंड परीक्षित बावा से शादी की थी। हालांकि, साल 2024 में दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन वो गलत निकली थीं।


यह भी पढ़ें- 'मुझे यहां से जाना है', 'लॉक अप 2' में रो पड़ीं सुनीता आहूजा, याद आई गोविंदा की यह बात


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।