Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

'मैं उसमें कंफर्टेबल नहीं थी लेकिन...', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, शो में निभाया था यह किरदार

  नेहल वडोलिया टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक एपिसोड में बबीता की दोस्त के किरदार में नजर आई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस सीरियल की शूटिंग से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और ये भी बताया है कि सेट पर उनकी बेइज्जती हुई थी।
Updated:- 2026-06-01, 15:59 IST
image

छोटे परदे का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। यह शो किसी न किसी कारण से अक्सर चर्चा में रहता है। शो के कई पुराने सितारे इसे अलविदा कह चुके हैं और उनमें से कई सेलेब्स शो के मेकर्स और सेट पर आर्टिस्ट के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर कई खुलासे कर चुके हैं। शो के कई पॉपुलर चेहरों ने इन्हीं वजहों के चलते शो छोड़ा था और मेकर्स पर कई इल्जाम भी लगाए थे। हाल ही में एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने एक पॉडकास्ट के दौरान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि नेहल एक एपिसोड में बबीता यानी मुनमुन दत्ता की दोस्त के रोल में नजर आई थीं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर हुई थी नेहल वडोलिया की बेइज्जती

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nehal Vadoliya 🤍 (@nehal_nv8)

नेहल वडोलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की। वह सीरियल के एपिसोड नंबर 2772 में बबीता की दोस्त के किरदार में नजर आई थीं, जिसमें वो बबीता के साथ जेठालाल की दुकान पर जाती हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे जब कोई आर्टिस्ट किसी सीरियल में कैमियो करने जाता है, तो उसे कमतर आंका जाता है और उसे नीचा महसूस करवाया जाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि शो का एक्सपीरियंस अच्छा था और उसी के बाद उन्हें लीड रोल करने का भी मौका मिला, लेकिन शूट के दौरान काफी कुछ ऐसा हुआ, जो उन्हें अच्छा नहीं लगा। 

यह भी पढ़ें- क्या वाकई TMKOC छोड़ रहे हैं जेठा लाल? असित मोदी से लड़ाई की खबरों के बीच दिलीप जोशी ने दिया बड़ा बयान

ड्रेस को लेकर कही यह बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nehal Vadoliya 🤍 (@nehal_nv8)

नेहल ने बताया कि जब कोई आर्टिस्ट कैमियो या एक-दो दिन वाले कैरेक्टर के लिए शूट करने जाता है, तो उसके साथ काफी अलग बर्ताव होता है। उन्होंने बताया, "कैमियो या वन डे-टू डे वाले कैरेक्टर को अमूमन अपने ही कपड़ों में शूट करना होता है, उन्हें ड्रेस नहीं मिलती है...मैं एक ड्रेस पहनकर सेट पर पहुंची थी, लेकिन शो की एक लीड एक्ट्रेस का आउटफिट काफी हद तक वैसा ही था, तो जाहिर सी बात है कि उन्हें कोई ड्रेस बदलने के लिए थोड़े ही कहेगा...लीड ने किसी और के जरिए मुझ तक मैसेज पहुंचवाया कि मेरी ड्रेस को बदल दिया जाए...जो ड्रेस मैंने शूट में पहनी थी, मैं उसमें कम्फर्टेबल नहीं थी, उसमें मेरा क्लीवेज दिख रहा था...लेकिन उनकी तरफ से कहा गया कि वो बालों से कवर कर देंगे, लेकिन ड्रेस यही पहननी पड़ेगी।" एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि शूट के दौरान उन्हें नीचा फील करवाया जाता है और कई बार कैमियो करने वाले आर्टिस्ट से वहां के लोग कहते हैं कि तुम्हें तो देखकर ही लगता है कि तुम लीड एक्ट्रेस नहीं बन सकती हो।

 

यह भी पढ़ें- क्या 17 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने जा रहे हैं जेठालाल और बबीता जी? लंबे समय से दोनों हैं शो से गायब, सोशल मीडिया पर तेज हुई अटकलें


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। हालांकि, शो छोड़ चुके कई सितारे मेकर्स पर कई आरोप लगा चुके हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।