'वो असल जिंदगी में बिल्कुल...', Nayyi Navelli एक्ट्रेस यामी गौतम ने खोले पति आदित्य धर के राज; 'धुरंधर 2' के कैमियो पर भी की बात

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' कल यानी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के शो Kon Honar Crorepati में पहुंचीं और यहां उन्होंने आदित्य धर व उनकी लव लाइफ से जुड़े कई राज खोले।  
Updated:- 2026-10-15, 20:41 IST
nayyi navelli actress yami gautam talks about husband aditya dhar their love story

यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म कल यानी 16 अक्टूबर को देशभर में रिलीज होनी है। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इस फिल्म में दशहरे के फेस्टिवल और छुट्टी का फायदा मिलने की भी पूरी उम्मीद है। इसी बीच यामी गौतम, माधुरी दीक्षित के शो Kon Honar Crorepati में पहुंचीं। यहां उन्होंने बताया कि उनके पति और फेमस डायरेक्टर आदित्य धर भले ही बहुत ड्रामैटिक फिल्म बनाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह बिल्कुल भी ड्रामैटिक नहीं हैं। जब माधुरी दीक्षित ने उनसे पूछा कि क्या 'धुरंधर 2' में कैमियो के लिए उन्हें मोटी फीस मिली थी, तो उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

क्या 'धुरंधर 2' के कैमियो के लिए यामी गौतम को मिले थे पैसे?

शो की होस्ट माधुरी दीक्षित जब यामी गौतम से पूछती हैं कि क्या आदित्य धर ने उन्हें 'धुरंधर 2' में कैमियो करने के लिए फीस दी थी? इसके जवाब में वह कहती हैं, "मैंने कहीं तो सुना था कि मुझे इसके लिए बहुत मोटी फीस मिली है...मैंने बोला अरे ये क्या है...मुझे लगता है कि कुछ चीजों का कोई मोल नहीं होता है, आदित्य बहुत प्यारे हैं, उन्होंने मुझसे कहा कि यामी मैं चाहता हूं तुम आओ मेरे सेट पर और बस 'धुरंधर' के एक फ्रेम में तुम हो। यह बहुत अच्छा था। सबसे अच्छे डायरेक्टर ने मुझे डायरेक्ट किया, इससे अच्छा क्या फील हो सकता है?"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

असल जिंदगी में बिल्कुल भी ड्रामैटिक नहीं हैं....

सोनी मराठी के शो 'कोन होनार करोडपती' में 'नई नवेली' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं यामी गौतम ने माधुरी दीक्षित से कहा कि माधुरी की फिल्मों ने उनके मन में रोमांस की एक छवि बनाई। उन्होंने यह भी बताया उनके पति और फिल्ममेकर आदित्य धर भले ही पर्दे पर ड्रामैटिक कहानियां बनाते हों, लेकिन असल जिंदगी में वे बिल्कुल भी ड्रामैटिक नहीं हैं। यामी ने कहा, "आपकी फिल्में देखकर हमें लगता था कि एक प्रेम कहानी ऐसी ही होनी चाहिए। हर लड़की का सपना होता है कि उसके जीवन में भी कुछ वैसा ही हो, जैसे फिल्मों में 'पलट, पलट' वाला पल होता है! लेकिन असल जिंदगी में, आदित्य और मुझमें एक समानता यह है कि हम दोनों ही बहुत शांत स्वभाव के हैं और बिल्कुल भी ड्रामैटिक नहीं हैं।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)


यामी गौतम ने सुनाई अपनी लव स्टोरी
यामी गौतम ने शो के दौरान अपनी लव स्टोरी पर भी बात की। उन्होंने कहा, "हमारी मुलाकात 'उरी' के सेट पर हुई थी... हालांकि शूटिंग के दौरान उनकी ज्यादा बातचीत नहीं हुई, लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें आदित्य को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिला। तब मुझे पता चला कि वो काफी हद तक मेरे जैसे हैं...हमारे विचार काफी मिलते-जुलते हैं...बस धीरे-धीरे ऐसे ही हमारा रिश्ता आगे बढ़ा। मुझे लगता है कि अगर आपको ऐसा जीवनसाथी मिल जाए, तो यह बहुत बड़ी बात है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि वे मेरे पति हैं।'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)

 

 

यह भी पढ़ें- रोमांटिक हीरोइन से सीधे 'डायन'! विक्की डोनर से नई नवेली तक कितना बदला यामी गौतम का रोल?

यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli Trailer: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, 'डायन भाभी' बनकर मचाएंगी धमाल


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
'कोन होनार करोडपती' कब और कहां देख सकते हैं?
'कोन होनार करोडपती' के नए एपिसोड्स सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे सोनी मराठी और सोनी लिव पर देखे सकते हैं।
यामी गौतम और आदित्य धर की शादी कब हुई थी?
यामी गौतम और आदित्य धर की शादी 4 जून 2021 को हुई थी। 10 मई 2024 को कपल के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने वेदाविद रखा।
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम क्या रोल निभा रही हैं?
फिल्म 'नई नवेली' यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें यामी गौतम मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो असल में डायन है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।