Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:57 AM IST

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है बरुण सोबती-मोना सिंह की 'कोहरा 2', जानें क्या है इसकी कहानी?

बरुण सोबती और मोना सिंह स्टारर 'कोहरा 2' सीरीज इन दिनों जमकर ट्रेंड कर रही है। इसे अच्छे रिव्यूज मिले हैं और फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा है, तो आप बेशक एक दिलचस्प थ्रिलिंग सीरीज मिस कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इसकी कहानी क्या है?
Updated:- 2026-02-19, 10:18 IST
Kohrra Season 2 Netflix

नेटफ्लिक्स पर कुछ दिन पहले तक इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी' फैंस की फेवरेट बनी हुई थी, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई 'कोहरा 2' अब इससे भी आगे निकलती नजर आ रही है। बरुण सोबती और मोना सिंह की ये वेब सीरीज क्रिटिक्स और ऑडियंस सभी को बेहद पसंद आ रही है। इस सीरीज का पहला पार्ट भी काफी चर्चा में रहा था, लेकिन इसके दूसरे सीजन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है और ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप 10 सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस सीरीज का थ्रिलर और सस्पेंस ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। 6 एपिसोड की इस सीरीज का हर एक एपिसोड आपके दिमाग को हिलाकर रख देगा। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे 'कोहरा 2' इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है और इसकी कहानी क्या है?

'कोहरा 2' मचा रही है ओटीटी पर धमाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


'कोहरा 2' इन दिनों ओटीटी पर छाई हुई है। तुडुम की वीकली रिपोर्ट के मुताबिक, 'कोहरा 2' को पिछले हफ्ते यानी रिलीज वीक में काफी अच्छी व्यू्अरशिप मिली है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश शोज की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। इतना ही नहीं, इस सीरीज को उस वीक में 16 लाख व्यूज मिल चुके थे और ये नंबर 10 पर है। रिलीज डेट यानी 11 फरवरी से वीकली रिपोर्ट आने तक इस सीरीज को 77 लाख घंटे तक की व्यूअरशिप मिली है।

यह भी पढ़ें- The 50 Grand Finale: फिनाले की डेट आई सामने, ये होंगे टॉप 10 कंटेस्टेंट्स; किसके हाथ लग सकती है ट्रॉफी?

क्या है 'कोहरा 2' की कहानी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


'कोहरा 2' साल 2023 में रिलीज हुई 'कोहरा' का दूसरा पार्ट है। इसमें बरुण सोबती सब इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह और मोना सिंह इंस्पेक्टर धनवंत कौर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। यह एक मर्डर मिस्ट्री है। इसकी कहानी पंजाब के दलेरपुरा से शुरू होती है, जहां एक एनआरआई लड़की प्रीत यानी पूजा बुमराह का मर्डर होता है। वो अपने मायके में संदिग्ध हालातों में मृत मिलती है और इस केस की जांच धनवंत कौर यानी मोना सिंह को सौंपी जाती है। प्रीत अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने मायके में थी और यहां उसका अफेयर भी चल रहा होता है। कहानी की सबसे दिलचस्प बात ये है कि शक की सुई जिन भी लोगों पर घूमती है, अंत में कातिल उनमें से कोई नहीं निकलता है और आखिर का सस्पेंस आपका दिमाग हिलाकर रख देगा।

 

यह भी पढ़ें- Redheemaa Gupta कौन हैं? बिग बॉस 20 में जिनकी एंट्री के हो रहे हैं चर्चे, एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पोस्ट से तेज हुईं अटकलें

अगर आपने अभी तक कोहरा 2 नहीं देखी है, तो इस वीकेंड आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।