शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का टीवी डेब्यू, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पति और देवर ईशान खट्टर संग आएंगी नजर

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5' के दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो आउट हुआ है। इस एपिसोड में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशान खट्टर मेहमान बनकर नजर आने वाले हैं। बुधवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया, जिसमें मीरा राजपूत, अपने पति और देवर के साथ खूब मस्ती करती दिख रही हैं। बता दें कि यह मीरा का टीवी डेब्यू है। 1 मिनट 52 सेकेंड का यह प्रोमो काफी मजेदार है और मीरा, इसमें शाहिद के कई राज खोलती नजर आ रही हैं। चलिए आप भी इस दिलचस्प प्रोमो पर नजर डालिए।
शाहिद और ईशान ने 'झिंगाट' पर किया डांस
इस प्रोमो में शाहिद और ईशान ने एक शानदार एंट्री की और हिट गाने 'झिंगाट' पर एक साथ डांस किया। जब कपिल शर्मा ने मीरा से पूछा कि क्या यह उनका पहला टीवी अपीयरेंस है, तो जवाब में मीरा ने कहा कहा। प्रोमो में काफी दिलचस्प बातचीत नजर आ रही है। शाहिद कपूर बताते हैं कि उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' पर मीरा का रिएक्शन बहुत मजेदार था। बता दें कि इस फिल्म में शाहिद ने एक ऐसे रॉकस्टार का किरदार निभाया था, जो ड्रग्स की लत के कारण गहरे संकट में फंस जाता है। शाहिद ने बताया कि फिल्म शुरू होने से पहले मीरा शाहिद के बगल में बैठी थीं, लेकिन फिल्म खत्म होने तक वह काफी दूर खिसक गई थीं। इस पर कपिल ने मजाक में कहा कि अगर उन्होंने मीरा को 'कबीर सिंह' दिखाई होती, तो वह भाग ही जातीं।
View this post on Instagram
बच्चों को बिगाड़ते हैं लेकिन...
शो के दौरान अर्चना, शाहिद कपूर से सवाल करती हैं कि क्या वह बच्चों को बहुत प्यार देने वाले पिता हैं? इसके जवाब में मीरा कहती हैं, "हां बहुत ज्यादा...ये बच्चों को बहुत बिगाड़ते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं।" मीरा की बात पर मजाक करते हुए शाहिद कहते हैं, "ये कुछ ऐसा हुआ कि बाइक फास्ट चलाता है, पर सेफ चलाता है। बच्चों को बिगाड़ता है, पर गलत तरह से नहीं।" बता दें कि शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं, जिनके नाम मीशा और जैन हैं।
शाहिद की किस आदत से परेशान हैं मीरा?
जब कपिल ने मीरा से पूछा कि शाहिद की ऐसी कौन सी आदत है जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है, तो मीरा ने एकदम गंभीर चेहरा बनाकर पूछा- "सिर्फ एक?" यह सुनकर शाहिद हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और ऑडियंस में बैठे लोग हंस पड़े।
यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show के पांचवे सीजन का हुआ ऐलान, Netflix पर इस दिन लगेगा हंसी का तड़का
कब और कहां देख सकेंगे यह एपिसोड?
यह एपिसोड 31 अक्टूबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आएगा। जहां कपिल की टीम, शाहिद, मीरा और ईशान के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आएगी। प्रोमो देखने के बाद फैंस इसका दिलचस्पी से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बेटी मीशा के जन्म के बाद शाहिद कपूर ने क्यों मांगी थी मीरा राजपूत के पापा से माफी?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।