चार साल बाद ओटीटी पर लौटेगा Lock Upp Season 2, इस बड़े एक्टर की पत्नी होंगी पहली कंटेस्टेंट?

Lock Upp Season 2 को लेकर लंबे समय से बज था और अब फाइनली इसकी ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट अनाउंस हो गई है। इस सीजन को लेकर काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं। शो में कौन-से कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं, इसे लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।  
Updated:- 2026-06-10, 16:02 IST
image

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो Lock Upp अब अपने दूसरे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। इसका पहला सीजन साल 2022 में आया था और उसमें जमकर ड्रामे और हंगामे हुए थे। इसके बाद फैंस को लंबे समय से इसके दूसरे सीजन का इंतजार था। अब एकता कपूर के शो 'लॉक अप सीजन 2' का ऐलान हो गया है। इस बार इसका ठिकाना यानी  स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और होस्ट सब कुछ बदल चुका है। हालांकि, शो के धमाकेदार होने की उम्मीद जताई जा रही है। शो की थीम क्या होगी, ये कबसे और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, चलिए आपको पूरी अपडेट देते हैं।

Lock Upp Season 2 कब और कहां स्ट्रीम होगा?

'लॉकअप' का दूसरा सीजन 27 जून 2026 से शनिवार से बुधवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसका पिछला सीजन  OTT प्‍लेटफॉर्म ALTT पर स्‍ट्रीम हुआ था। पिछले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था और मुनव्वर फारुकी उस सीजन के विनर बने थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन को रितेश देशमुख होस्ट करने वाले हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

पहले चर्चा थी कि अनिल कपूर इस शो के होस्ट बन सकते हैं, लेकिन अब रितेश देशमुख का नाम फाइनल हुआ है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि फराह खान शो में जेलर के तौर पर नजर आएंगी।

फैंस दे रहे हैं ये रिएक्शंस

इसे लेकर फैंस कमेंट सेक्शन में अलग-अलग तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि करन कुंद्रा को वापस लाओ, तभी शो हिट होगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अब असली हंगामे शुरू होंगे। कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि इस शो की ओजी होस्ट कंगना रनौत के बिना शो में मजा नहीं आएग।

यह भी पढ़ें- 'बकवास की है तो...', 370 रुपये की बिरयानी वाले कमेंट पर फूटा कुशा कपिला का गुस्सा; महिलाओं से कही यह बात

क्या सुनीता आहूजा होंगी शो की पहली कंटेस्टेंट?

शो के किसी भी कंटेस्टेंट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस शो की पहली कंटेस्टेंट होंगी। बता दें कि सुनीता फिलहाल बेटी टीना आहूजा के साथ शिल्पा शेट्टी के नए शो 'मां है ना' में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो कब होगा शुरू? शूटिंग से लेकर कंटेस्टेंट्स तक सामने आई बड़ी अपडेट

 


फैंस को Lock Upp Season 2 का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।