Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

Lock Upp 2: TRP के घमंड पर भड़के रितेश देशमुख, योगेश रावत से बोले- "हमें तुम्हारी जरूरत नहीं..."

रियालिटी शो 'लॉक अप 2' में रितेश देशमुख ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट योगेश रावत के टीआरपी से जुड़े घमंड पर कड़ी फटकार लगाई। योगेश ने कहा था कि उनके बाहर होने से शो की टीआरपी गिर गई थी।
Updated:- 2026-07-28, 13:40 IST
image

शो 'लॉक अप 2' में इन दिनों नए विवाद और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल में आए एपिसोड में शो के होस्ट रितेश देशमुख का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। रितेश, वाइल्ड कार्ड से दोबारा एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट योगेश रावत के घमंड और बड़बोलेपन से बेहद नाराज नजर आए। जब योगेश ने शो की टीआरपी को खुद से जोड़कर दिखाया, तो रितेश ने उन्हें करारा जवाब देते हुए जमीन पर उतार दिया। ऐसे में पूरे मामले के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं आगे...

नो योगेश, नो लॉक अप: कंटेस्टेंट का घमंड

बता दें कि जैसे ही शो में दोबारा एंट्री लेकर योगेश रावत आए, उनका ओवरकॉन्फिडेंस देखने लायक था। उन्होंने दूसरे घरवालों के सामने यह दावा कर दिया कि उनके एलिमिनेट होते ही शो की टीआरपी गिर गई थी और बाहर फैंस 'नो योगेश, नो लॉक अप' का ट्रेंड चला रहे थे। 

1 - 2026-07-28T131742.044

इतना ही नहीं, योगेश ने यह भी कहा कि वे शुरुआत में इस शो में वापस आने के मूड में ही नहीं थे, लेकिन मेकर्स के मनाने पर दोबारा हिस्सा बनने के लिए राजी हुए।

रितेश देशमुख का फूटा गुस्सा

योगेश का यह रवैया देखकर होस्ट रितेश देशमुख सीधे जेल में दाखिल हुए और उनकी जमकर क्लास लगाई। रितेश ने कहा कि जब कोई यह कहता है कि शो उसकी वजह से चल रहा है, तो वह पूरी टीम, मेकर्स और प्लेटफॉर्म का अपमान करता है। रितेश ने राम कपूर जैसे सीनियर लोगों की सादगी का उदाहरण देते हुए योगेश को उनका अहंकार दिखाया और साफ किया कि यह शो किसी एक व्यक्ति से बहुत बड़ा है।

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में फिर होगा डबल एविक्शन, इन कंटेस्टेंट्स पर गिरेगी गाज

घर से निकालने की दी चेतावनी

योगेश के घमंडी एटीट्यूड पर रितेश ने सीधे तौर पर कहा, "हमें तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है, मैं तुम्हें अभी इस शो से बाहर कर सकता हूं।" रितेश के इस सख्त अल्टीमेटम को सुनते ही योगेश के होश उड़ गए।

2 - 2026-07-28T132053.289

उन्होंने तुरंत अपनी गलती मानी और शो से बाहर न जाने की गुहार लगाने लगे। रितेश ने उन्हें नसीहत दी कि उन्हें अपने फैंस के प्यार का सम्मान करना चाहिए न कि उसका ढोल पीटना चाहिए।

योगेश ने मांगी माफी

रितेश ने भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि इतने बड़े मुकाम पर होने के बावजूद बिग बी आज भी अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने योगेश को अपनी भाषा और व्यवहार में सुधार करने की सख्त हिदायत दी। रितेश की इस फटकार के बाद योगेश ने हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी, जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों ने उन्हें संभाला।

यह भी पढ़ें- स्क्रिप्टेड है Lock Upp 2? शिवांगी जोशी-शिल्पा शिंदे की लड़ाई की वायरल क्लिप पर उठे सवाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।