'आप गंदा गेम खेलो...', 'लॉक अप 2' में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई तीखी बहस

'लॉक अप 2' का कल (25 जुलाई) का एपिसोड काफी शानदार रहा। कल हिना खान और उर्फी जावेद शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। सभी को उम्मीद थी कि हिना और शिल्पा के एक-दूसरे से टकराने पर खूब हंगामा होगा और कुछ वैसा ही देखने को मिला।    
Updated:- 2026-07-26, 12:31 IST
lock upp 2 hina khan and shilpa shinde war of words on judgement day

'लॉक अप 2' के कल (25 जुलाई, शनिवार) के एपिसोड में हिना खान नजर आईं। जबसे उनकी एंट्री का प्रोमो आउट हुआ था, तबसे फैंस इस एपिसोड के लिए एक्साइटेड थे, क्योंकि सभी हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच बहस देखने के लिए बेताब थे। अब फाइनली इस एपिसोड में दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है, जिसने फैंस को 'बिग बॉस 11' की याद दिला दी। हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई इस तीखी बहस में हिना ने शिल्पा पर कई इल्जाम लगाए। हालांकि, शिल्पा ने इन्हें सिरे से नकार दिया। जेल में मौजद कंटेस्टेंट्स और बाहर फैंस भी इस मुद्दे पर बंटे हुए नजर आए। चलिए आपको बताते हैं कि कल के जजमेंट डे एपिसोड में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच क्या हुआ?

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर लगाए कई इल्जाम

'नेटफ्लिक्स के लॉक अप: सच या सजा' के कल के एपिसोड में जनता की जूरी के तौर में, हिना खान और उर्फी जावेद पहुंची थीं। यहां जब उर्फी ने हिना से पूछा कि क्या वो शिल्पा को सुरक्षित करना चाहेंगी, तो हिना ने इसके लिए सीधे शब्दों में मना कर दिया। हिना ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी के जो उसूल हैं, जैसी मैं इंसान हूं, मैं ऐसे गेमप्ले को जहां आप लोगों को नीचा दिखाओ.... दूसरे के कैरेक्टर को खराब दिखाने की कोशिश करो या फिर गंदा गेम खेलो, मैं उसका नाम बचाने के लिए तो नहीं लूंगी....कम से कम मैं तो नहीं लूंगी।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Raikar (@princyshweta)

हिना के आरोप का जवाब देते हुए शिल्पा ने कहा, "ये जो बातें मेरे पर आ रही हैं...ऐसा कुछ नहीं है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है।" इस पर हिना कहती हैं, "नहीं, आपने किया है।" शिल्पा जवाब में कहती हैं, "कैमरे जानते हैं मैंने क्या बोला है.. तो मैं उससे असहमत होती हूं।" हिना ने तुरंत जवाब दिया, "बिल्कुल, कैमरे जानते हैं और जनता भी।"

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में सालों बाद टकराएंगी हिना खान और शिल्पा शिंदे, पुरानी दुश्मनी आएगी नजर

मजबूत खिलाड़ी के तौर पर नजर आ रही हैं शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे और हिना खान की बहस जहां एक तरफ इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शिंदे 'लॉक अप 2' में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर नजर आ रही हैं। उनकी शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज से बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया है। शो में शिल्पा का हर्षद और शिवांगी के साथ बड़ा झगड़ा देखने को मिला था, जिसके बाद उनकी लव लाइफ भी चर्चा में आ गई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)

बता दें कि हिना खान के बाद 'लॉक अप 2' में विकास गुप्ता के आने के भी चर्चे हैं। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की लड़ाई टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के वक्त से चर्चा में है। जब शिल्पा ने ये शो छोड़ा था, उस वक्त वहां की प्रोग्रामिंग टीम का हिस्सा थे। शिल्पा ने शो छोड़ने के बाद विकास पर कई आरोप लगा थे और उन्हें 'टीवी जगत का माफिया' तक कह दिया था। ऐसे में देखना होगा कि अगर हिना के बाद अब विकास 'लॉक अप 2' में आते हैं, तो शो में क्या हंगामा होगा?

यह भी पढ़ें- 'तुम बेवकूफ क्यों बन रहे हो?' Lock Upp 2 में हिना खान ने दिया हर्षद चोपड़ा को रियलिटी चेक


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।