महिलाओं की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती हैं नेटफ्लिक्स की ये फिल्में, फीमेल राइटर्स ने लिखी है कहानी

लापता लेडीज से लेकर सुखी तक, नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में हैं, जिनकी कहानी से महिलाएं काफी रिलेट कर पाती हैं। कमाल की बात यह है कि इन्हें लिखा भी फीमेल राइटर्स ने ही है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-09-12, 19:55 IST
Female oriented movies on Netflix

आजकल ओटीटी पर आपको हर तरह का कंटेट मिल जाएगा। रोमांटिक से लेकर थ्रिलर और सस्पेंस तक, ओटीटी पर सभी तरह की फिल्मों और सीरीज की भरमार है। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको एक से बेहतरीन एक फिल्में मिल जाएंगी। नेटफ्लिक्स पर भी हर तरह की ऑडियन्स के लिए काफी कंटेट हैं। लापता लेडीज से लेकर सुखी तक, नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो महिलाओं को पसंद आएंगी। इनके पीछे एक वजह यह भी है कि इनकी कहानी महिलाओं ने ही लिखी है। फीमेल राइटर्स की लिखीं इन फिल्मों से महिलाएं काफी हद तक रिलेट कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन-सी हैं ये फिल्में। 

सुखी (Sukhee)

शिल्पा शेट्टी ने इस फिल्म में एक पंजाबी लड़की सुखप्रीत कालरा उर्फ सुखी का रोल निभाया है। यह एक मिडिल एज हाउस वाइफ की कहानी है। शादी के बाद वह पति, बच्चों और परिवार की सारी जरूरतों को पूरा करते हुए, जिम्मेदारियों में इस तरह उलझ जाता है कि अपने लिए जीना ही भूल जाती है। इसी बीच उसकी दोस्त कुशा कपिला की एंट्री होती है। सुखी परिवार के मना करने के बावजूद कुछ वक्त अपने लिए निकालते हुए एक ट्रिप पर जाती है और जिंदगी के छूटे हुए लम्हों को जीने की कोशिश करती है। इस फिल्म की कहानी राधिका आनंद और पॉलोमी दत्ता ने लिखी है। किस तरह से सबको खुश करते हुए, महिलाएं अपने लिए जीना ही भूल जाती है, यह कहानी उसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

लापता लेडीज (Laapataa Ladies)

यह फिल्म 2023  में नेटफ्लिक्स पर आई थी और फिल्म को काफी सराहना भी मिली थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी अच्छी है। यह कहानी मुख्य रूप में गांव की है। दो महिलाएं शादी के बाद बदल जाती हैं और उसके बाद किस तरह से उनकी जिंदगी आगे बढ़ती है, यही इसमें दिखाया गया है। फिल्म में पुरुष प्रधान समाज कई कटाक्ष किए गए हैं। फिल्म में ह्यूमर भी कमाल का है। महिलाओं की आजादी और उनके अस्तित्व के बारे में इस फिल्म में बात की गई है। इसे स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा ने लिखा है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये 10 वुमन सेंट्रिक फिल्में हैं बहुत मोटिवेटिंग

कला (Qala)

यह फिल्म 1930-40 के दशक में सेट है। मेल डॉमिनेटिंग सोसाइटी में एक महिला सिंगर किस तरह जगह बनाने की कोशिश कर रही है, यह कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह मशहूर गायिका कला की कहानी है। फिल्म में मां और बेटी के रिश्ते को भी दिखाया गया है। किस तरह से कला समाज के प्रेशर, अपने सपनों, पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज कर रही हैं, यह कहानी उसी बारे में है। इसे अन्विता दत्त ने लिखा है और उन्होंने ही डायरेक्ट किया है। इसमें तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। 

हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba)

इस फिल्म को भी ऑडियन्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म का पहला पार्ट और इसका सीक्वल दोनों ही अच्छे हैं। प्यार, धोखे और पागलपन के इर्द-गिर्द इसका प्लॉट बुना गया है। यह एक बॉलीवुड मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। असल में यह ट्विस्टेड लव स्टोरी पर बेस्ड है।  लव स्टोरी के रोमांस के साथ दिखाई गई है बदले की यह कहानी आपको पसंद आ सकती है। यह कहानी महिलाओं को सोशल प्रेशर और उम्मीदों से निकलने का मैसेज देती है। इसे कनिका ढिल्लन ने लिखा है। 

यह भी पढ़ें- अब शाहरुख खान की 'वीर-जारा' थियेटर्स में दोबारा दे रही है दस्तक, आखिर क्यों बढ़ रहा है फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का चलन?

  

Netfilx की इन फिल्मों में से आपको कौन-सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।