Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:14 AM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएगा 10 साल का लीप, इन 2 किरदारों की होगी छुट्टी; महाट्विस्ट से बदल जाएगी तुलसी की दुनिया?

KSBKBT 2 Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों की मानें तो शो में 10 साल का लीप आने वाला है और लीप के बाद दो अहम किरदारों की मौत हो जाएगी। कहानी में कई शॉकिंग ट्विस्ट आने वाले हैं, जो फैंस को हैरान कर देंगे।  
Updated:- 2026-06-19, 14:11 IST
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की स्टोरीलाइन एक बार फिर से बदलने वाली है। सीरियल में इन दिनों काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है और अब खबरों की मानें तो यह ड्रामा और ज्यादा बढ़ने वाला है। 'शांति निकेतन' में इन दिनों रियो की वजह से काफी बवाल हो रहा है और वह तुलसी के परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की मानें तो सीरियल में अब 10 साल का लीप आने वाला है और लीप के बाद न केवल स्टोरीलाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, बल्कि दो अहम किरदारों की शो से छुट्टी भी हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल से जुड़ी क्या अपडेट सामने आ रही है?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएगा 10 साल का लीप

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि शो में जल्द ही 10 साल का लीप आने वाला है। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिलहाल शो में नए ट्विस्ट लाने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके लिए कुछ हफ्तों में सीरियल में 10 साल का लीप देखने को मिलेगा। इसका नया प्रोमो भी जल्द आउट हो सकता है।

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप से पहले शो में रियो और पार्थ के कैरेक्टर की मौत हो जाएगी यानी आकाशदीप सैहल और सोहिल सिंह का सफर इस शो में खत्म हो जाएगा। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। ऐसे में इन खबरों को अभी पूरी तरह सच नहीं माना जा सकता है।

बिखर रहा है तुलसी का घर

सीरियल की करंट स्टोरीलाइन की बात करें तो फिलहाल तुलसी के घर में रिश्ते बिखरते नजर आ रहे हैं। रियो ने पार्थ और वैष्णवी के बीच गलतफहमियां पैदा कर उनकी सगाई तुड़वा दी है और अब सीरियल में रियो और वैष्णवी की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी इनकी शादी के इर्द-गिर्द घूमेगी। हालांकि, तुलसी को लग रहा है कि वैष्णवी, पार्थ से प्यार करती है और वो उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वैष्णवी, पार्थ की बातों से काफी हर्ट है और वह रियो से शादी करने को तैयार है। ऐसे में देखना होगा कि क्या यह शादी होगी या नहीं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @kyunkisaasbhikabhibahuthi.eps

इधर नंदिनी और दामिनी के बीच काफी लड़ाई होती दिख रही है। यहां तक कि दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ भी जड़ दिया है। सीरियल में कई ऐसे पुराने पन्ने पलटे जा रहे हैं, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी और मिहिर करेंगे दोबारा शादी! नॉइना की हुई शो से छुट्टी, क्या अब बदल जाएगी स्टोरीलाइन?

लीप के बाद क्या होगी स्टोरीलाइन?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लीप की खबरों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, सभी के मन में यह सवाल भी है कि लीप के बाद कहानी में क्या बदलाव आएगा? सीरियल में रियो और पार्थ के किरदार का एंड कैसे किया जाएगा? बता दें कि सीरियल में कुछ महीने पहले 6 साल का लीप आया था और इसके बाद टीआरपी में काफी उछाल देखने को मिला था। ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार भी मेकर्स का यह दांव सीरियल को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर पहुंचा पाएगा या नहीं?

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर शो में लीप आता है, तो देखना होगा कि कहानी में क्या नए और एक्साइटिंग ट्विस्ट आते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।