Wed Sep 16, 2026 | Updated 09:35 PM IST

KSBKBT 2: मिहिर की वापसी से पहले पार्थ की मौत के राज से उठेगा पर्दा, बिखर जाएगा तुलसी का परिवार?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फाइनली लंबे अर्से के बाद मिहिर का वापसी होने वाली है, लेकिन इसी बीच तृप्ति के पास पार्थ की मौत से जुड़ा एक ऐसा वीडियो है, जिसे वो पूरे विरानी परिवार को दिखाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।
Updated:- 2026-09-16, 20:18 IST
ksbkbt 2 tripti to show parth death video to karan before mihir return in shanti niketan

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरुआत से ही फैंस का फेवरेट बना हुआ है। एकता कपूर के इस पॉपुलर डेली सोप में आने वाले नए-नए ट्विस्ट फैंस को बांधकर रखे हुए हैं और यही वजह है कि टीआरपी की लिस्ट में भी यह शो लगभग हर हफ्ते टॉप पर रहता है। नॉइना के जाने के बाद शो की टीआरपी थोड़ा गिरी थी, लेकिन अब एक बार इसकी टीआरपी में उछाल देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मिहिर की वापसी का प्रोमो आउट हो गया है, वहीं गणेशोत्सव के बीच तृप्ति पार्थ की मौत के राज पर से पर्दा उठाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। जहां तुलसी एक तरफ मिहिर को वापस लाना चाहती है और तृप्ति को हराने की तरकीब ढूंढ रही है। वहीं तुलसी के शांति निकेतन में न होने का फायदा उठाते हुए तृप्ति सालों से दबे राज को करण के सामने लाना चाहती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सीरियल में आगे क्या ट्विस्ट आने वाले हैं?

वैष्णवी के सामने आया पार्थ की मौत का सच

सीरियल में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि तृप्ति के पास एक वीडियो है, जो उसने समायरा के जरिए विरानी हाउस तक पहुंचा दिया है। इस वीडियो में उस दिन की रिकॉर्डिंग है, जब नंदिनी ने पार्थ को गोली मारी थी। हाल ही में वैष्णवी ने यह वीडियो देख लिया है और उसे पता चल चुका है कि पार्थ को तुलसी ने नहीं, बल्कि नंदिनी ने मारा था और तुलसी ने सारा इल्जाम अपने ऊपर ले लिया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Raval (@ravi_raval12)

 क्या करण को पता चलेगा सच?

तृप्ति, तुलसी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रही है और वह इस वीडियो को पूरे विरानी परिवार और खासतौर पर करण को दिखाना चाहती है। करण सालों से तुलसी से इसलिए नफरत करता है, क्योंकि उसने उसके बेटे की जान ली थी, ऐसे में जब करण को सच पता चलेगा तो वह क्या रिएक्ट करेगा, यह देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

मिहिर की वापसी खोलेगी कौन से राज?

सीरियल में जल्द ही मिहिर की भी वापसी होने वाली है। इसका प्रोमो भी आउट हो चुका है। मिहिर लंबे समय से सीरियल से गायब चल रहा है और अभी तक इसके पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। लीप से पहले दिखाया गया था कि पार्थ की जान लेने की वजह से मिहिर ने तुलसी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या मिहिर की वापसी से पहले पार्थ की मौत का सच सबको पता चल पाएगा या नहीं? सीरियल में अनुपम कपाड़िया की भी वापसी हो चुकी है और उसके आने के बाद कहानी में काफी बदलाव आने की उम्मीद है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

 

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: अनुपम कपाड़िया खोलेगा मिहिर के गायब होने का राज, तुलसी की धमकी से बौखलाएगी तृप्ति


यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: मिहिर का राज छिपाने के लिए एक हुए करण-गौतम, क्या सच जान पाएगी तुलसी?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।