Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:31 AM IST

KSBKBT 2: मिहिर का राज छिपाने के लिए एक हुए करण-गौतम, क्या सच जान पाएगी तुलसी?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब एक और शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है। मिहिर का सालों पुराना राज, जिससे तुलसी अनजान है, अब उस पर से परदा उठने वाला है।
Updated:- 2026-07-18, 12:56 IST
image

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पिछले काफी हफ्तों से लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं। जेल से वापस लौटने के बाद जहां तुलसी का एकदम नया अवतार देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ वैष्णवी और नकुल की प्रेम कहानी ने 'शांति निकेतन' में नया तूफान ला दिया है। तुलसी ने 'शांति निकेतन' के बिखरे हुए रिश्तों को एक करने की कसम खा ली है और 10 साल बाद वापस लौटते ही करण और गौतम को भी आड़े हाथों लिया है। इधर सीरियल में अब एक नया ट्विस्ट आने वाला है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि करण और गौतम, मिहिर के एक राज को तुलसी से छुपाने की बात कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले ट्रैक में क्या दिलचस्प ट्विस्ट आने वाले हैं?

मिहिर का सच तुलसी से छिपाएंगे करण और गौतम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए प्रोमो में गौतम और करण एक-दूसरे से मिहिर के सच के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर तय करते हैं कि वो मिहिर का राज तुलसी को नहीं बताएंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by crazy updates (@crazy_updates4)

मिहिर के इस राज के बारे में गौतम और करण के अलावा विरानी परिवार में कोई और नहीं जानता है। ऐसे में यह देखना होगा कि ऐसी कौन-सी बात है, जिससे तुलसी अनजान है। बता दें कि सीरियल में नॉइना के जाने के बाद मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी दिखाई थी, उसके बाद से मिहिर का किरदार (अमर उपाध्याय) स्टोरीलाइन से पूरी तरह गायब है। कहानी में में 10 साल का लीप आने के बाद भी मिहिर कहीं नजर नहीं आया और इसे लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा जाहिर किया था। लीप के बाद से शो में कई और पुराने किरदार नजर नहीं आ रहे हैं, जिसमें परी, अजय, मुन्नी और हेमंत शामिल हैं।

क्या तुलसी के सामने आएगा मिहिर का राज?

इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस के मन में यह सवाल है कि मिहिर से जुड़ा ऐसा क्या राज है, जिससे सीरियल की पूरी कहानी बदल जाएगी और क्या यह रात तुलसी के सामने आएगा? सोळल बता दें कि जब पार्थ के मर्डर के इल्जाम में तुलसी को जेल हुई थी, तो मेकर्स ने ऐसा दिखाया था कि मिहिर ने तुलसी को एक खत भेजा है, जिसमें लिखा है कि वो कभी तुलसी का चेहरा नहीं देखना चाहता है। इधर 10 साल से लीप के बाद शो में अब तक मिहिर का जिक्र नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की दहाड़ से सहमे करण और गौतम, जेल से लौटते ही संभाल ली 'शांति निकेतन' की कमान

क्या मोड़ लेगी वैष्णवी और नकुल की कहानी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

सीरियल में फिलहाल नकुल और वैष्णवी की प्रेम कहानी पर फोकस किया जा रहा है। करण इन दोनों की शादी के पूरी तरह खिलाफ है, लेकिन तुलसी दोनों का साथ दे रही है। वैष्णवी फिलहाल 'शांति निकेतन' में आ चुकी है और अब देखना होगा कि क्या आने वाले एपिसोड में वैष्णवी और नकुल का वेडिंग ट्रैक दिखाया जाएगा या कहानी कोई और नया मोड़ लेगी?

 

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2 Leap Promo: 10 साल जेल में सजा काटकर शांति निकेतन लौटेगी तुलसी, करण की नफरत देख आंखों में आएंगे आंसू


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में आए 10 साल के लीप के बाद इसकी कहानी काफी दिलचस्प हो गई है और फैंस को तुलसी का 2.0 वर्जन बहुत पसंद आ रहा है। ऐसे में देखना होगा कि मिहिर का सच 'विरानी परिवार' और तुलसी की जिंदगी में क्या तूफान लाता है? अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।