Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:25 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस की कंटेस्टेंट बन सकती हैं रिंकू धवन, स्टार प्लस के इस शो में आई थी नजर

बिग बॉस 17 का काउनडाउन बस खत्म ही होने वाला है। लेकिन उससे पहले इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम लगातार सामने आ रहे हैं।
Updated:- 2023-10-14, 14:08 IST
rinku dhawan bigg boss contestant

कलर्स टीवी का फेमस शो बिग बॉस 17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसलिए दिल थाम के बैठिए और देखिए इस बार कौन से कंटेस्टेंट हैं जिन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला है। लेकिन इससे पहले कई सारे सितारों के नाम चर्चा में चल रहे हैं। इनमें से एक है कहानी घर घर की एक्ट्रेस रिंकू धवन ऐसा कहा जा रहा है कि ये भी इस साल के सीजन में नजर आ सकती हैं। शो को लेकर लगातार मेकर्स इनके संपर्क में रहे हैं। लेकिन फिलहाल किसी तरह की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

बिग बॉस के लिए भरी हामी

Rinku Dhawan

इस बात को भी कहीं भी जारी नहीं किया गया है कि रिंकू धवन इस बार के बिग बॉस सीजन में नजर आएंगी। लेकिन जो खबरे सामने आ रही हैं उसके मुताबिक उन्होंने इस शो के लिए हामी भर दी है। आपको बता दें कि शो के कंटेस्टेंट बनने के लिए रिंकू को पहले से ऑफर मिल रहा था। लेकिन उन्होंने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई थी। अब खबर आ रही है कि उन्होंने घर में जाने के लिए हामी भर दी है, जिसके बाद उनका नाम इस लिस्ट में शामिल कर दिया गया है।

इस शो से मिली थी पहचान

Rinku Dhawan Coming bigg boss house

रिंकू धवन टीवी की जानी मानी हस्ती हैं। उनके दमदार रोल का हर कोई फैन है। लेकिन रिंकू को इस इंडस्ट्री में पहचान मिली स्टार प्लस के सबसे फेमस (बिग बॉस 17 सीजन को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी) शो कहानी घर घर की से। इसमें उनके रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए टीवी से ब्रेक लिया और फिर वापसी की। अब वो शो में नेगेटिव रोल करती नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ें: हर्ष बेनिवाल से लेकर अंकिता लोखंडे तक, बिग बॉस 17 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

शो में नजर आएंगे ये सितारे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 17 को लेकर हर कोई एक्साइटेड हैं। खासकर इस घर में आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर ऐसे में कुछ नामों की लिस्ट सामने आई है जिसमें हर्ष बेनिवाल, अंकिता लोखंडे (सुम्बुल तौकीर) और विक्की जैन, जय सोनी, ईशा मालवीय, सानया ईरानी और मोहित सहगल, शफक नाज, अरमान मलिक और पायल मलिक, ऋषभ जायसवाल, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जैसे सितारों की नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में इस बार होंगे नए ट्विस्ट, फोन इस्तेमाल कर सकेंगे कंटेस्टेंट्स

इस दिन होगा शो का बिग बॉस का प्रीमियर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान इस रविवार यानी 15 अक्टूबर रात 9 बजे कलर्स के फेमस रियलिटी शो का ग्रैंड प्रीमियर लेकर आ रहे हैं। इस बार भाईजान सबका दिल और दिमाग हिलाने वाले हैं। इसमें वो एक नहीं बल्कि तीन अवतार में नजर आएंगे।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।