Mon Sep 14, 2026 | Updated 07:31 PM IST

KKK 15: फरहाना भट्ट या अविनाश मिश्रा, क्या सामने आ गया है विनर का नाम? जानें वायरल दावों का सच

'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले में अभी लगभग दो हफ्तों का समय है, लेकिन सोशल मीडिया पर विनर के नाम को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। चलिए आपको इन वायरल दावों का सच बताते हैं।
Updated:- 2026-09-14, 17:48 IST
image

'खतरों के खिलाड़ी 15' अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का फिनाले 4 अक्टूबर, 2026 को होगा। बीती रात के एपिसोड में गौरव खन्ना इंजरी के चलते शो से बाहर हो गए। कल मुंबई में शो के फिनाले का शूट हुआ और अब सोशल मीडिया पर इसके विनर के नाम को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। कई वायरल रिपोर्ट्स में फरहाना भट्ट को तो कुछ में अविनाश मिश्रा को विनर बताया जा रहा है। क्या वाकई फिनाले से दो हफ्ते पहले इस सीजन के विनर का नाम सामने आ गया है? चलिए आपको इन वायरल दावों की सच्चाई बताते हैं।

क्या फरहाना भट्ट बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 15' की विनर?

'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, आपको बता दें कि अभी विनर के नाम का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में भी किसी भी खिलाड़ी के नाम पर मुहर नहीं लगी है। फरहाना और अविनाश की ट्रॉफी के साथ कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं, लेकिन ये सभी तस्वीरें एआई जेनरेटेड हैं। फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा दोनों ही ट्रॉफी के स्ट्रॉन्ग दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन अभी किसी के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी है। फिलहाल शो में रुहानिका धवन, ऋत्विक धंजानी, करण वाही, हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, ओरी और अविनाश मिश्रा मौजूद हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farrhana Bhatt (@farrhana_bhatt)

विनर को लेकर रोहित शेट्टी ने कही यह बात

कल (13 सितंबर) को मुंबई में हुए फिनाले शूट के दौरान जब रोहित शेट्टी सेट पर पहुंचे, तो पैपराजी ने भी उनसे विनर के नाम को लेकर सवाल किए। हालांकि, उन्होंने किसी का भी नाम लेने से इंकार किया।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 पर भड़के इंटरनेट यूजर्स, स्टंट देखकर बोले- 'ये लोगों की जान के साथ खिलवाड़...'

अविनाश मिश्रा को मिली बड़ी पॉवर

हाल ही में अविनाश मिश्रा को एक खास पॉवर भी मिली है। वह किसी भी एक स्टंट को करने से मना कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक किसी को स्टंट को अबॉर्ट नहीं किया है और लगभग सभी स्टंट्स में बढ़िआ परफॉर्मेंस दी है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)


यह भी पढ़ें- KKK 15: एलिमिनेशन स्टंट जीतकर भी शो से बाहर हुए गौरव खन्ना, इस कंटेस्टेंट के लिए दी कुर्बानी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।