ना क्योंकि सास भी कभी बहू थी, ना कहानी घर-घर की… ये था देश का पहला डेली सोप, 42 साल पहले दूरदर्शन पर हुआ था टेलीकास्ट

क्या आपको पता है कि टीवी पर सास-बहू के ड्रामे से बहुत पहले दूरदर्शन पर देश का पहला डेली सोप टेलीकास्ट हुआ था, जिसके एपिसोड़ के व्यूज करोड़ों में थे। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सा था यह शो और क्या थी इसकी कहानी?
Updated:- 2026-11-15, 21:20 IST
india first daily soap hum log won audience heart 42 years ago doordarshan complete story

आज लगभग हम सभी के हाथ में स्मार्टफोन है और ओटीटी की दुनिया में हजारों ऐसे शोज हैं, जिन्हें हम अपने मन मुताबिक देख सकते हैं, लेकिन एक वक्त पर एंटरटेनमेंट का मतलब टीवी सीरियल्स हुआ करते थे और इन टीवी सीरियल्स के अगले एपिसोड का हमें बेसब्री से इंतजार रहता था। 80 के दशक में प्राइवेट एंटरटेनमेंट चैनल्स की भरमार नहीं थी और लगभग सभी दूरदर्शन पर ही डेली सोप्स देखा करते थे। जब भी बात डेली सोप की आती है, तो अक्सर एकता कपूर के शोज 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर-घर की' ही हमें याद रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का पहला डेली सोप कौन-सा था? पहला टीवी सीरियल लगभग 42 साल पहले साल 1984 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था नाम था, जिसका नाम था 'हम लोग'। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

'हम लोग' को माना जाता है हिंदी टीवी का पहला डेली सोप

दूरदर्शन के शो 'हम लोग' को हिंदी टीवी का पहला डेली सोप माना जाता है। इसकी शुरुआत 7 जुलाई 1984 को हुई थी। इसमें 156 एपिसोड्स थे। यह लगभग 17 महीने तक चला था। इसका आखिरी एपिसोड 17 दिसंबर 1985 को प्रसारित हुआ था।  इस धारावाहिक को मनोहर श्याम जोशी ने लिखा था और इसका डायरेक्शन पी. कुमार वासुदेव ने किया था।

india first tv serial

'हम लोग' की कहानी क्या थी?

दूरदर्शन के सीरियल 'हम लोग' को भारतीय टेलीविजन का पहला सोप ओपेरा माना जाता है। इसकी कहानी साल 1980 के दशक की दिल्ली के एक लोअर-मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती थी। इस सीरियल में उनके संघर्ष और ख्वाहिशों के बीच झूलती जिंदगी को दिखाया गया था। इसमें लड़के और लड़की में फर्क व शराब की लत जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया था। इस शो में विनोद नागपाल, जयश्री अरोरा, राजेश पूरी, अभिनव चतुर्वेदी, सीमा भार्गव, दिव्या सेठ, सुष्मा सेठ, लवलीना मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया था।

यह भी पढ़ें- टीवी सीरियल्स का 'ड्रामा सीक्रेट', आखिर 3 बार क्यों रिपीट होते थे शॉकिंग रिएक्शंस?

करोड़ों में थे इस सीरियल के व्यूज

दूरदर्शन के सीरियल 'हम लोग' के हर एपिसोड को औसतन 50 मिलियन (5 करोड़) से अधिक दर्शकों ने देखा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौर में जब घरों में टीवी बहुत कम संख्या में हुआ करते थे, तब इस शो ने 50 मिलियन व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बनाया था। बताया जाता है कि इसके प्रसारण के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था और मोहल्ले के लोग एक ही टीवी के सामने बैठकर इसे देखते थे।

यह भी पढ़ें- कोकिलाबेन से लेकर अनुपमा तक, चलिए आपको मिलवाते हैं टीवी सीरियल्स की स्टीरियोटाइप 'मां' से

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।