OTT पर रिलीज हुई अनीत पद्दा और फातिमा शेख की Hunkkaar, जानें न्याय की जंग पर बनी सीरीज में कितना दम?

जियोसिनेमा पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'हुंकार: द रोर' एक नाबालिग लड़की द्वारा एक आध्यात्मिक गुरु पर लगाए गए आरोपों और न्याय की लड़ाई की कहानी है। पढ़ें पूरा रिव्यू...
Updated:- 2026-09-25, 15:49 IST
hunkkaar series review

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'हुंकार: द रोर' (Hunkkaar: The Roar) इन दिनों काफी चर्चा में है। नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी यह छह एपिसोड की सीरीज 25 सितंबर को स्ट्रीम हुई है। इसमें अनीत पद्दा, फातिमा सना शेख, रघुबीर यादव, मोहम्मद जीशान अय्यूब, राम कपूर, अर्जुन माथुर और राजेश शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक नाबालिग लड़की द्वारा एक ताकतवर बाबा पर लगाए गए गंभीर आरोपों और न्याय की लंबी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है।

क्या है हुंकार की कहानी?

यह सीरीज मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर खरगंज पर आधारित है, जहां बाबुजी (रघुबीर यादव) एक बहुत बड़े आध्यात्मिक गुरु हैं और लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। एक नाबालिग छात्रा मीनु रावत (Aneet Padda) बाबुजी पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाती है, जिससे पूरे प्रशासनिक तंत्र और मीडिया में हड़कंप मच जाता है।

वहीं, एसीपी जसलीन सोनी (फातिमा सना शेख) को इस मामले की जांच सौंपी जाती है। बाबुजी के समर्थकों द्वारा पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू होता है, जिसके बाद कोर्टरूम की असली कानूनी जंग शुरू होती है। ऐसे में अंत कैसा है, सभी के मन में यही सवाल है?

1 - 2026-09-25T154308.854

हुंकार मूवी के कमजोर पहलू 

विषय के लिहाज से यह कहानी नई नहीं है, क्योंकि इस तरह के विषयों पर पहले भी कई फिल्में और सीरीज आ चुकी हैं। ऐसे में इसे एक अलग नजरिए की जरूरत थी, जो पटकथा में पूरी तरह साफ नजर नहीं आता।

फातिमा सना शेख एसीपी सोनी के रूप में काफी जमी हैं। जबकि, रघुबीर यादव बाबा के किरदार में कुछ फीके नजर आए।मोहम्मद जीशान अय्यूब और राम कपूर वकीलों के रूप में पूरी तरह स्वाभाविक लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Love & War में आलिया भट्ट के ग्लैमरस और बोल्ड अवतार ने मचाया तहलका, सामने आया धमाकेदार फर्स्ट लुक

बता दें कि अपनी पहली सफलता के बाद यह अनीत का दूसरा प्रोजेक्ट है। उन्होंने मीनु के किरदार के डर, असहजता और बाद के बेबाकपन को बहुत सधे हुए तरीके से निभाया है। 50-50 मिनट के 6 एपिसोड लोगों को बांधकर रखते हैं लेकिन, बीच में ऐसा भी महसूस होता है कि जैसे यह सीरीज बिन बात खींची जा रही है।

2 - 2026-09-25T154454.859 IMDB

निष्कर्ष

'हुंकार' एक ऐसी सीरीज है जो एक बेहतरीन कानूनी थ्रिलर बन सकती थी, लेकिन बिखरे हुए लेखन के कारण अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाती। 'आश्रम' जैसी अन्य कहानियों से इसकी तुलना होना लाजिमी है, लेकिन यह सीरीज अपनी एक मजबूत और मौलिक पहचान बनाने में थोड़ी चूक जाती है। हालांकि, कलाकारों की दमदार एक्टिंग के कारण इसे एक बार देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- The Vvaan X Review: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने जीता दिल या उम्मीदों पर फेरा पानी? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये Tweets

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
फातिमा सना शेख ने सीरीज में क्या भूमिका निभाई है?
फातिमा सना शेख ने इस मामले की जांच करने वाली पुलिस अधिकारी एसीपी जसलीन सोनी का किरदार निभाया है।
सीरीज की कहानी मुख्य रूप से कहां की है?
इसकी कहानी मध्य प्रदेश के खरगंज नामक एक छोटे से शहर पर आधारित है।
'हुंकार' का निर्देशन किसने किया है?
इस छह-एपिसोड की सीरीज का निर्देशन नित्या मेहरा ने किया है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।