शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर फूटा हिना खान का गुस्सा, आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के रिश्ते पर भी उठाए सवाल

'भाभीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे 'लॉक अप 2' में कदम रख चुकी हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से चर्चा में हैं और इस शो में उनकी एंट्री के साथ ही हंगामों की शुरुआत हो चुकी है। कुछ वक्त पहले शिल्पा ने भारती सिंह और हर्ष के पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने सालों पहले 'भाभीजी घर पर हैं' सीरियल के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी और यहां तक कि उनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर दी थी।
हिना खान ने उस वक्त सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर शिल्पा शिंदे को गलत ठहराया था। जबसे शिल्पा ने 'लॉक अप 2' में एंट्री की है, तबसे उनके इस स्टेटमेंट पर एक बार फिर खूब चर्चा हो रही है। शो के बाकी कंटेस्टेंट ने भी उनके झूठे आरोपों को लेकर उन्हें गलत बताया। अब एक बार फिर हिना, शिल्पा पर भड़कती नजर आई हैं। उन्होंने यह तक कह दिया है कि अगर शिल्पा ये सब झूठ नहीं बोलतीं, तो वो कभी 'बिग बॉस 11' नहीं जीत पातीं। चलिए आपको बताते हैं पूरी बात?
अगर बिग बॉस में ये नहीं बोलतीं, तो कभी नहीं जीतती...
हिना खान हाल ही में अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रूबीना दिलैक के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। यहां वो एक बार शिल्पा शिंदे के झूठ पर भड़कती नजर आईं। हिना और शिल्पा, 'बिग बॉस 11' में साथ नजर आए थे। शिल्पा शिंदे ने उस सीजन का टाइटल अपने नाम किया था, वहीं हिना खान फर्स्ट रनर अप रही थीं।

हिना ने शिल्पा शिंदे के झूठ पर बात करते हुए कहा, "उन्होंने बिग बॉस में बहुत कुछ कहा...मेरे साथ गलत हुआ...ये हुआ...वो हुआ, मेरे साथ सब कुछ खराब कर दिया है..मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब कर दी...लेकिन उन्होंने एक बार भी ये तो नहीं कहा कि इसके बदले में उसने प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज करवा दिया था...उन्होंने बिग बॉस में कभी सच नहीं बोला क्योंकि वो जानती थीं अगर वो सच बोलेंगी, तो वो कभी नहीं जीत पाएंगी।"
आकांक्षा चमोला और गौरव के रिश्ते पर भी की खुलकर बात
इस पॉडकास्ट में हिना और रुबीना, आकांक्षा और गौरव के रिश्ते पर भी बात करते नजर आए। हिना ने कहा कि गौरव और आकांक्षा, बिग बॉस और सोशल मीडिया पर एक परफेक्ट कपल की इमेज बनाए हुए थे, लेकिन दोनों एक साल से अलग रह रहे थे।

हिना ने कहा, "जबसे आकांक्षा ने तलाक की बात पब्लिक की...तबसे इस बारे में चर्चा शुरू हो गई, लेकिन अगर आप एक साल से अलग रह रहे थे, तो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सरप्राइज देने की वीडियो बनाने का क्या मतलब था?" रुबीना ने भी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि अलग रहने के बाद भी अगर आप पब्लिकली पति-पत्नी के तौर पर नजर आ रहे हैं, तो मतलब आप दिखावा कर रहे हैं।
'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे के आने से शो का पारा हाई हो चुका है और फैंस को पूरी उम्मीद है कि उनकी एंट्री कई नए ट्विस्ट लेकर आएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।