'भाबी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, झूठे सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों को लेकर लगाई फटकार; बोलीं- शर्म आनी चाहिए

'भाबी जी घर पर हैं' फेम टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में वो भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने कुबूल किया कि सालों पहले 'भाबी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर उन्होंने जो सेक्शु्अल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे, वो झूठे थे। उन्होंने साफ शब्दों में इस बात को स्वीकार किया कि विवाद और कई बातों को लेकर था, लेकिन उन्हें लगा कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं है, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर वो विवादों के घेरे में आ गई हैं और लगातार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 में शिल्पा के साथ नजर आईं हिना खान ने खुलकर उनपर निशाना साधा है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फटकार लगाई है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
हिना खान ने लगाई शिल्पा शिंदे को फटकार
हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल और अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, "मैं आमतौर पर किसी के बारे में बात नहीं करती हूं...मैंने किसी के पर्सनल मु्द्दों पर कभी कमेंट नहीं किया है, लेकिन मुझे लगता है तब बोलना जरूरी हो जाता है जब मामला किसी सेंसिटिव मुद्दे से जुड़ा हो...कोई ऐसा मुद्दा जो समाज पर और खासकर महिलाओं पर असर डालता हो...एक पब्लिक फिगर होने के नाते और बोलने का अधिकार होने के कारण, मुझे मेरा फर्ज निभाना चाहिए।"
The joke is on us! pic.twitter.com/8oAVn9POWV
— Hina Khan (@eyehinakhan) June 3, 2026
हिना ने आगे लिखा, "किसी भी विवाद में जीत हासिल करने के लिए, किसी बात में जीतने के लिए या किसी की इमेज को नुकसान पहुंचाने के लिए वुमेन कार्ड का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है। जो भी लोग इसका विरोध कर रहे हैं या न्याय की मांग कर रहे हैं, वो बिल्कुल सही हैं। मैं बहुत शॉक्ड हूं और इसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, लेकिन मैं यहां असली विक्टिम के बारे में बात करना चाहूंगी। एक रिस्पेक्टेड आदमी, जिनके परिवार में पत्नी, बेटी और अन्य कई महिलाएं हैं...एक मेहनती ईमानदार प्रोड्यूसर जिसने कई आईकॉनिक शोज दिए हैं, उसे इन सब चीजों से गुजरना पड़ा। जैसे कि फीमेल एक्टर ने कुबूल किया कि उनके आरोप निराधार थे...उन्होंने कानून की मदद लिए बिना जीतने, अपनी बात को सही साबित करने और अपने फायदे लिए ये सब किया। हैरानी इस बात की भी है कि इस सब के बावजूद उसी प्रोड्यूसर ने वही शो वापस उसी एक्ट्रेस को दे दिया। क्या होगा अगर वो एक्टर दोबारा ऐसा करे तो?"
यह भी पढ़ें- 'शादी के बाद हमारे रिश्ते में...', हिना खान ने कैंसर से जंग पर की खुलकर बात; पति और परिवार को लेकर दिया बड़ा बयान
शिल्पा शिंदे का लोग कर रहे हैं विरोध
View this post on Instagram
शिल्पा शिंदे को सोशल मीडिया पर काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जबसे यह बात सामने आई है कि उन्होंने सेक्शुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे, तबसे लोग लगातार उनके खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि उन्हें इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि 11 साल पहले शिल्पा शिंदे ने 'भाबी जी घर पर हैं' छोड़ दिया था और शो के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के इल्जाम लगाए थे।
शिल्पा शिंदे को फिलहाल सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।