Best Hindi Web Series: 90 के दशक में बीता है बचपन, तो आपको यादों के गलियारे में ले जाएंगी ये वेब सीरीज

यूं तो हर दशक और दौर के हिसाब से ट्रेंड्स बदलते हैं रहते हैं और हर किसी को अपना जमाना सबसे अच्छा लगता है। हर पीढ़ी के लोग अपने आगे वाली पीढ़ी के बच्चों को अपने वक्त की कहानियां और किस्से सुनाया करते हैं। वैसे देखा जाए तो बचपन चाहे किसी भी दशक का हो, लेकिन बचपन का वक्त बहुत खास होता है। वक्त किसी के लिए नहीं ठहरता और वक्त के बीतने का साथ ही हम उस वक्त की यादों को समेटने लगते हैं। कई बार कुछ चीजें भी ऐसी होती हैं, जो हमें यादों के गलियारों में ले जाती है। मसलन, अगर आप 90 के दशक में पैदा हुए है, तो आपके बचपन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें जब आप किसी वेब सीरीज, फिल्म, सोशल मीडिया या फिर और कहीं देखते हैं, तो नॉस्टालजिक फील करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो उन लोगों को जरूर देखनी चाहिए, जिनका बचपन 90 के दशक में बीता है।
'गुल्लक' वेब सीरीज (Gullak)

इस वेब सीरीज को आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं और यकीन मानिए यह आपको निराश बिल्कुल भी नहीं करेगी, बल्कि अगर आप अपने घर से दूर रह रहे हैं, तो इस वेब सीरीज को देखने के बाद सबसे पहले अपनी मम्मी को फोन करेंगे। इमोशन्स, 90 के दशक की बातें, मम्मी के कुछ डायलॉग्स हों या फिर मिडिल क्लास फैमिली में रिश्तों का ताना-बाना, इस वेब सीरीज में सब कुछ है।
'ये मेरी फैमिली' वेब सीरीज (Yeh Meri Family)

इस वेब सीरीज के दो सीजन हैं और दोनों ही बहुत खास हैं। 2018 में इस वेब सीरीज का पहला सीजन आया था और इसे काफी पसंद किया गया था। वहीं, बात दूसरे सीजन की करें तो इसमें भी 90 के दशक के बैकग्राउंड, मिडिल क्लास फैमिली के संघर्ष और भी कई चीजों को परफेक्टली दिखाया गया है। फिल्म के दोनों सीजन्स को आप टीवीएफ पर देख सकते हैं। हालांकि, कई जगह इसके दूसरे सीजन को पहले सीजन की तुलना में कम तारीफें मिलीं, लेकिन फिर भी आपको इसे जरूर देखना चाहिए और बात अगर पहले सीजन की करें तो ये तो एकदम कमाल था।
यह भी पढ़ें- ओटीटी प्लेटफॉर्म की ये 5 वेब सीरीज फ्री में देखना ना भूलें
'होम' वेब सीरीज (Home)

ऑल्ट बालाजी पर एविलेवल इस वेब सीरीज को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। अन्नू कपूर, सुप्रिया पिलगावकर और भी कई मंझे हुए कलाकारों से सजी इस वेब सीरीज में एक फैमिली का संघर्ष दिखाया गया है, जो अपने घर को बचाने के लिए लड़ रही है।
यह भी पढ़ें- Popular Web Series: इन वेब सीरीज की कहानी है बेहद दिलचस्प, देखें लिस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।