Gullak Season 5 Review: इस बार भी अपनी सी लगेगी रिश्तों की ये 'गुल्लक', अन्नू भैया का चेहरा बदला और मिश्रा परिवार का माहौल भी; क्या उम्मीदों पर खरा उतरा नया सीजन?

'गुल्लक' को अगर हम सिर्फ एक वेब सीरीज या शो कहेंगे, तो गलत होगा। यह अब एक सीरीज नहीं रह गई है, बल्कि एक इमोशन बन चुकी है, एक ऐसा इमोशन जिसे हम सब महसूस करते हैं। मिश्रा परिवार अब हमें अपना सा लगने लगा है...उनकी कहानियों की 'गुल्लक' में हम भी जमा हो चुके हैं। यही वजह है कि इस सीरीज के पिछले 5 सीजन को ऑडियंस का खूब प्यार मिला है और अब इसका पांचवा सीजन भी दस्तक दे चुका है। इस बार मिश्रा परिवार में काफी कुछ बदल गया है। साल 2019 में पहली बार कहानियों और रिश्तों की यह 'गुल्लक' खुली थी और तबसे लेकर अब तक इसमें कई सारी यादें, किस्से और एहसास जमा हो चुके हैं। इस बार की गुल्लक में संतोष मिश्रा के घर में कई सारे बदलाव आए हैं, अन्नू मिश्रा का चेहरा बदल गया है, घर की दीवारों का रंग बदल गया है, लेकिन कलेवर वही पुराना है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या यह नया सीजन उम्मीदों पर खरा उतरता है या अब कहानी हमें खुद से जोड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही है?
कैसी है 'गुल्लक 5'?
Aman Mishra ke sitaare bata rahe hain ki aage naye kisson ka yog hai 🔮❤️
— Sony LIV (@SonyLIV) June 4, 2026
Gullak Season 5 streaming from 5th June, only on Sony LIV.#NayeHisseNayeKisse #GullakOnSonyLIV #Gullak5@theviralfever @ArunabhKumar @uncle_sherry #AbhayRaut @vidittrips29 @vijaykoshy @ActorJameel pic.twitter.com/TGTobkn3UW
बेहतरीन डायलॉग्स, कहानी जो बेशक धीरे-धीरे आगे बढ़ती है लेकिन कमजोर नहीं पड़ी है, किरदारों की सधी हुई एक्टिंग और मिडिल क्लास की जिंदगी से जोड़े हुए प्लॉट, ये सभी चीजें गुल्लक 5 की खासियत है। मिश्रा परिवार की कहानी केइस नए सीजन में सबसे बड़ा बदलाव तो यह आया है कि अन्नू भैय्या बदल गए हैं। वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत जोशी यह किरदार निभा रहे हैं। इसे लेकर भी काफी सवाल थे कि क्या फैंस एक नए चेहरे को स्वीकार कर पाएंगे या नहीं? हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अनंत जोशी ने अन्नू भैय्या के इस रोल को बखूबी निभाया है। इस बार की कहानी में कई बदलाव है, लेकिन शो ने कहीं भी अपना फ्लेवर नहीं छोड़ा है। मिश्रा परिवार में वाईफाई लग रहा है, बिट्टू की मम्मी व्लॉगर बन गई हैं, शांति मिश्रा के भाई की भी एंट्री हुई है और अमन मिश्रा की कुछ और ही खिचड़ी पक रही है। कुछ मिलाकर यह सीजन भी आपको बांधकर रखता है।
कॉमेडी के साथ कटाक्ष भी
'तुम मम्मी थोड़ी हो, जो बिना पेमेंट मजदूरी करोगे...' इस कहानी में कई ऐसे डायलॉग हैं, जो कॉमेडी के साथ कटाक्ष भी करते हैं। यह सीजन केवल हंसाता नहीं है, बल्कि महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों को भी बारीकी से छूता है। क्यों महिलाओं को उनके नाम से नहीं पुकारा जाता, क्यों उनकी पहचान सिर्फ किसी की पत्नी या मां के तौर पर ही रह जाती है, ऐसे कई सवाल है जिसे ये वेब सीरीज बहुत संजीदगी से उठाती है।
शानदार है सभी की एक्टिंग
इस सीरीज में सभी एक्टर्स ने कमाल की एक्टिंग की है। जमील खान ने संतोष मिश्रा का किरदार निभाया है। गीतांजलि कुलकर्णी, शांति मिश्रा के रोल में लाजवाल बै। हर्ष मायर, सुनीता राजवर और अनंत सभी ने अच्छा काम किया है। हालांकि, वैभव मिश्रा की जगह अनंत को अन्नू भैय्या के रोल में देखने में आपको शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे वो आपको अपना बना लेंगे। गीतांजलि कुलकर्णी ने सीरीज के हर सीन में जान डालने का काम किया है। वो जितनी देर स्क्रीन पर रहती हैं, आप उन पर से नजरें नहीं हटा सकते हैं।
कहां देख सकते हैं 'गुल्लक 5'?
View this post on Instagram
'गुल्लक 5' सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। इसके 7 एपिसोड्स हैं और सभी लगभग आधे घंटे के हैं, जो फिलहाल सब्सक्रिप्शन के बाद आप देख पाएंगे। हालांकि, अगर आपने सब्सक्राइब नहीं किया है, तो अभी आप इसके दो एपिसोड्स देख सकते है।
अगर अपने परिवार के साथ आप इस वीकेंड कोई अच्छी सीरीज देखकर यादों के गलियारे में खोना चाहते हैं, तो 'गुल्लक' का नया सीजन जरूर देखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।