Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल की सई को मिल गया है रियल लाइफ विराट

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल तो आपने देखा ही होगा। इस सीरियल में सई यानी आयशा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आती है। आज हम आपको उनके रियल लाइफ पार्टनर के बारें में बताने वाले हैं।  
Updated:- 2023-07-29, 08:00 IST
ghum hai kisikey pyaar meiin serial

टीवी का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' काफी ज्यादा लोकप्रिय सीरियल है। इस सीरियल के हर एक कैरेक्टर को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। लोगों को सई यानी (आयशा सिंह) और विराट यानी (नील भट्ट) की जोड़ा को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं रियल लाइफ की बात करें तो दोनों काफी अच्छे दोस्त है। दोनों अपने- अपने पार्टनर संग काफी ज्यादा खुश भी हैं। आज हम आपको सई के रियल लाइफ पार्टनर के बारें में बताने वाले हैं।

क्या आयशा सिंह को अपना प्यार मिल गया है?

सई यानी आयशा सिंह अपने किरदार के कारण घर- घर में पॉपुलर है। एक्ट्रेस पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को काफी अलग रखती है। हालांकि कुछ समय पहले यह खबर आ रही थी कि आयशा सिंह को अपना प्यार मिल गया है। खास बात यह है कि अभिनेत्री को अपना प्यार इसी शो के जरिए मिला है। कहा जा रहा है कि आयशा सिंह शो के प्रोड्यूसर ईशान राजेश सिंह को डेट कर रही हैं।

आयशा सिंह ने डेट के खबरों पर क्या दिया जवाब

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan Rajesh Singh (@ishaanrajeshsingh)

 

आयशा सिंह और ईशान राजेश सिंह की कई फोटो और वीडियो एक साथ देखा गया है। दोनों कई बार एक साथ में नजर आ चुके हैं। जब आयशा सिंह से पूछा गया कि क्या वह ईशान राजेश सिंह को डेट कर रही हैं? इस पर आयशा सिंह ने कहा था कि वह केवल अच्छे दोस्त है। तब एक्ट्रेस ने बताया था कि ईशान उनके क्लोज फ्रेंड हैं।

इसे भी पढ़ें- इन सीरियल ने बनाई थी लोगों के दिल में खास जगह

आयशा और ईशान सोशल मीडिया पर रहते है एक्टिव

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayesha Singh (@ayesha.singh29)

 

आयशा सिंह और ईशान राजेश सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। दोनों के बीच की नजदीकियों को देखकर लोग कयास लगा रहे थे कि वे दोस्त से बढ़कर है। दोनों साथ में वीडियो बनाते नजर आते हैं। वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग काफी खास नजर आती हैं। (उर्वशी ढोलकिया को नहीं मिला काम)

इसे भी पढ़ें- टीवी सीरियल की फेमस बहुओं से जुड़े रोचक सवाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

 

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।