क्या एकता कपूर ने सलमान खान के तंज का दिया जवाब? स्टोरी पोस्ट कर कही यह बात

सलमान खान हाल ही में अपने भाई सोहेल खान से मिलने रियलिटी शो 'अलायंस' में पहुंचे थे। यहां न केवल उन्होंने सोहेल खान की पर्सनल लाइफ पर बात की, बल्कि रितेश देशमुख पर भी चुटकी लेते नजर आए। सलमान खान की एंट्री ने 'अलायंस' के एपिसोड को धमाकेदार बना दिया और इसकी रील्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इसके बाद एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे लोग सलमान खान के कमेंट का जवाब मानने लगे। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या एकता कपूर ने दिया सलमान खान को जवाब?
एकता कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने अपने सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब आपका कॉम्पटिशन हर एपिसोड में किसी दीवाने की तरह आपकी बात करे।" हालांकि, इस कैप्शन में उन्होंने कहीं सलमान खान या 'लॉक अप 2' शो का जिक्र नहीं किया, लेकिन लोगों ने तुरंत इसे सलमान खान के कमेंट से जोड़ लिया और सोशल मीडिया पर इसके बारे में कई तरह की बातें की जाने लगी। लोग कहने लगे कि एकता ने इशारों-इशारों में सलमान खान की बात पर कमेंट किया है। बता दें कि 'लॉक अप 2' शो एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स का शो है।

यह भी पढ़ें- बचपन में Sexual Abuse का शिकार हुए थे सोहेल खान, 'अलायंस' में किया खुलासा
सलमान खान ने क्या कहा था?
सलमान खान जब 'अलायंस' में पहुंचे थे, तो उन्होंने कहा था कि अब रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में हैं। हालांकि, भाईजान ने यह बात मजाक में कही थी। बता दें कि 'लॉक अप 2' को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं और कल यानी 5 अगस्त तो शो का फिनाले है।
View this post on Instagram
बात अगर 'अलायंस' की करें, तो यह शो भी अपने फिनाले वीक तक पहुंच चुका है। हालांकि, व्यूअरशिप के मामले में नेटफ्लिक्स का 'लॉक अप 2', प्राइम वीडियो के 'अलायंस' से काफी आगे रहा। एकता कपूर या रितेश देशमुख की तरफ से सलमान खान के कमेंट पर कोई सीधा रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि एकता कपूर, रितेश और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने खोले सोहेल-सीमा के तलाक के राज, बोले- मेरे भाई ने बहुत कुछ सहा...
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।