Chiraiya On OTT: समाज की 'सोच' पर तमाचा है 'चिरैया', इन 5 बातों की वजह से सभी को जरूर देखनी चाहिए ये सीरीज

कई बार कुछ फिल्में और वेब सीरीज उन तीखे सवालों को उठाती हैं, जिन्हें हम पूछने से भी कतराते हैं। जो मन में दबा लिए जाते हैं और अगर पूछे भी जाएं तो दबी जुबां में पूछे जाते हैं, लेकिन फिर भी इनका जवाब नहीं मिल पाता है।
क्या शादी के बाद पत्नी के कंसेंट के कोई मायने नहीं होते हैं?
क्या शादी के बाद पति को पत्नी के साथ कुछ भी करने का लाइसेंस मिल जाता है?
क्या पत्नी की ना की कोई कीमत नहीं होती है?
ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका 'चिरैया' वेब सीरीज बड़ी संजीदगी से जवाब देती है। जियो हॉटस्टार पर 20 मार्च से स्ट्रीम हो रही 'चिरैया' वेब सीरीज रोंगटे खड़ने करने वाली है। मैरिटल रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी ये वेब सीरीज आपको क्यों देखनी चाहिए, चलिए आपको बताते हैं।
'चिरैया' वेब सीरीज की कहानी
View this post on Instagram
'चिरैया' वेब सीरीज की कहानी लखनऊ के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। दिव्या दत्ता यानी कमलेश इस परिवार की आदर्श बहू है, जो पूरे परिवार को बांधकर रखे हुए है। कमलेश कम पढ़ी-लिखी है और कहीं न कहीं उसके मन में इस बात का गिल्ट भी है कि वो परिवार को बेटा नहीं दे पाई। कमलेश अपने देवर को ही बेटा मानकर उसे बचपन से संभालती है और घर के हर काम का ध्यान रखती है। इसी बीच कमलेश के देवर अरुण की शादी पूजा से तय होती है। कमलेश को इस बात पर बहुत गर्व है कि उसका देवर कभी कुछ गलत कर ही नहीं सकता है। कमलेश के ससुर यानी संजय मिश्रा एक बड़े साहित्यकार हैं और महिलाओं के अधिकार और सही का साथ देने के बड़े-बडे़ दावे करते हैं। इसी बाच पूजा, अरुण की दुल्हन बनकर घर आती है और शादी की पहली रात अरुण उसके साथ मैरिटल रेप करता है। उसके बाद कैसे अरुण की नई नवेली पत्नी पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) अपने ही पति पर रेप का लगाती है, कैसे उसकी आवाज दबाई जाती है, कैसे दिव्या दत्ता को सही-गलत में फर्क नजर आता है और वो पूजा का साथ देने के लिए हर हद को पार कर जाती है और कैसे संजय मिश्रा के खोखले दावों की पोल खुलती है और पता चलता है कि उनके अंदर पितृसत्तात्मक सोच कितनी गहरी है, कैसे जब बात अपने बेटे पर आती है तो महिला ज्ञान और सम्मान की सारी बातें दरकिनार कर दी जाती हैं।
इन 5 वजहों से सभी को जरूर देखनी चाहिए 'चिरैया'
View this post on Instagram
- 'चिरैया' वेब सीरीज में कमलेश के कैरेक्टर की कुछ बातें बहुत अच्छी दिखाई गई हैं, जो हर महिला को सीखनी चाहिए। बेशक उसका कैरेक्टर शुरुआत में दब्बू दिखाया है, लेकिन वो गलत के खिलाफ खड़े होने का माद्दा रखती है और अगर उसे समझ आ जाए कि कुछ गलत हो रहा है, तो फिर वो हर मुश्किल का सामना करती है।
- इस वेब सीरीज में उस सोच पर वार किया गया है, जहां लड़कों को बचपन से ही ये सिखा दिया जाता है कि वो लड़कियों से बेहतर हैं, शादी के बाद पत्नी पर उनका पूरा हक हो जाता है और वो पत्नी के बराबर नहीं, बल्कि उनसे ऊपर हैं।
- अक्सर परिवारों में महिला सम्मान के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन उसी घर में महिलाओं के सम्मान को ताक पर रख दिया जाता है और बेटे की गलती पर परदा डालने के लिए हर हद पार कर दी जाती है, ये वेब सीरीज उस सोच पर भी चोट करती है।
- 'चिरैया' वेब सीरीज में औरत ही औरत की दुश्मन होती है वाली सोच पर भी वार किया गया है और बखूबी ये दिखाने की कोशिश की गई है कि अगर महिलाएं एक साथ हो जाएं तो एक-दूसरे का बड़ा सहारा बन सकती हैं।
- इतना ही नहीं, वेब सीरीज का एक सीन बहुत स्ट्रॉन्ग मैसेज भी देता है कि किस तरह अगर बेटियों के साथ छेड़छाड़ या शोषण होता है, तो उन्हें ही डांटकर घर बिठा दिया जाता है और चुप रहने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- Chiraiya OTT Release: ट्रेंड कर रही है दिव्या दत्ता की सोशल ड्रामा सीरीज 'चिरैया', मैरिटल रेप पर उठाती है सवाल; जानें कब और कहां देख सकेंगी?
फैंस को 'चिरैया' वेब सीरीज बहुत पसंद आ रही है। बेशक कहानी कई मोड़ पर कमजोर होती है, लेकिन ये एक सेंसिटिव मुद्दे पर बनी है और रोंगटे खड़े करने वाली है। ऐसे में इसे एक बार जरूर देखना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।