Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:52 AM IST

BB OTT 3 WKV: बिग बॉस हाउस में आएंगे कुछ खास मेहमान, घर में हो सकता है डबल एविक्शन

  Bigg Boss OTT 3 का फिनाले 4 अगस्त को बताया जा रहा है। ऐसे में इस बार का वीकेंड का वार काफी अहम होने वाला है। खबरों की मानें तो इस बार दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो सकते हैं।
Updated:- 2024-07-23, 00:22 IST
bigg boss ott  weekend ka vaar

Bigg Boss OTT 3 जल्द ही अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 अगस्त को सीजन फिनाले होने जा रहा है। जी हां, एक महीने के अंदर ही यह शो खत्म होने वाला है। कहा जा रहा है कि शो को एक हफ्ते का एक्सटेंशन मिला है। वहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो पहले तीन महीने चलने वाला था। लेकिन, इस सीजन को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया, इसलिए यह 1 महीने में ही खत्म होने वाला है। अगर फिनाले 4 अगस्त को होता है, तो शो में अब बस दो वीकेंड के वार होंगे। ऐसे में इस बार का वीकेंड का वार काफी खास हो सकता है और कई अहम मुद्दों को लेकर ऑडियन्स को इस बार वीकेंड के वार से काफी उम्मीदें हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि इस बार Bigg Boss OTT 3 WKV में क्या कुछ खास होने वाला है?

घर में इस बार हो सकता है डबल एविक्शन

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस के घर में इस बार अरमान मलिक, अदनान शेख, सना सुल्तान, सना मकबूल, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया और विशाल पांडे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। खबरों की मानें तो वीकेंड के वार में इस बार घर से एक नहीं, बल्कि दो सदस्य बेघर होंगे। बिग बॉस के एक फैन पेज ने ऐसा दावा किया है। पहले बिग बॉस ने घर के रूल्स में कुछ बदलाव किया था और फैंस से वोटिंग राइट्स छीन लिया था। लेकिन, बाद में वोटिंग लाइन्स फिर से खोल दी गईं।

वीकेंड का वार में नजर आएंगे ये खास मेहमान

बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक के अनुसार, इस बार लवकेश कटारिया के दोस्त एल्विश यादव और अदनान के दोस्त फैजल (फैजू) घर में मेहमान के तौर पर नजर आ सकते हैं। ये दोनों अपने दोस्तों को सपोर्ट करने के लिए घर में आएंगे। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्या और कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने के लिए भी घर में उनके करीबी भी आएंगे या नहीं। 

क्या अरमान मलिक पर लिया जाएगा कोई एक्शन?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

अरमान मलिक पर रेप के आरोपों की कॉपी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद से फैंस कह रहे हैं कि अरमान घर में रहने के हकदार नहीं हैं। अब देखना होगा कि क्या अरमान को घर से बेघर किया जाता है या वीकेंड के वार में इस मुद्दे को दरकिनार कर दिया जाता है।

4 अगस्त को होगा फिनाले

इस सीजन का फिनाले 4 अगस्त को होगा। शो में अभी काफी कंटेस्टेंट्स हैं और एक वाइल्ड कार्ड की एंट्री भी हुई है। ऐसे में हो सकता है कि कंटेस्टेंट्स को कम करने के लिए अब मिड-वीड एविक्शन भी किए जाएं ताकि शो को फाइनलिस्ट मिल सकें।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: एक महीना पूरा होने से पहले ही सामने आ गई फिनाले की डेट, क्या जल्द ही खत्म होने वाला है यह सीजन?

 

आपको Bigg Boss OTT Season 3 का यह सीजन कैसा लग रहा है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: इन कंटेस्टेंट्स का विवादों से रह चुका है पुराना नाता

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।