क्या पति अरमान मलिक से तलाक लेंगी पायल मलिक? बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद वीडियो शेयर कर कही ये बात...

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Armaan Malik जब से अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में गये हैं, तब से वे ट्रोलर के निशाने पर हैं। घर से निकलने के बाद पायल ने अरमान से तलाक लेने की बात कही, जिससे सभी दंग हैं।
Updated:- 2024-07-22, 17:08 IST
armaan malik controversy

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में इन दिनों कई सारे हंगामें देखने को मिल रहे हैं, जहां अरमान मलिक बिग बॉस के घर में जहां अपनी बेबाकी और विशाल पांडेय को थप्पड़ मारने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ जब से पायल मलिक बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं, वह सोशल मीडिया के यूजर्स द्वारा हो रही ट्रोलिंग का जवाब दे रही हैं। ऐसे में वह अपने पति अरमान मलिक से तलाक लेने की सोच रही हैं। पायल ने कहा कि वह नहीं चाहती हैं कि लोगों की बातों का असर कल को उनके बच्चों के भविष्य पर पड़े।

अरमान मलिक से तलाक पर क्या बोली पायल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Photographer Vipul Sharma (@vipulsharmaphotography)

पायल मलिक को बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 के पहले हफ्ते घर से बाहर हो गई थी।  यूट्यूबर पायल मलिक बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद लगातार ट्रोलर्स को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रही हैं। हालांकि में उन्होंने अपने एक ब्लॉग में कहा कि वह अरमान मलिक से तलाक लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "अरमान और कृतिका शो में गेम खेल रहे हैं। उन्हें बाहर हो रही चीजों के बारे में कुछ भी नहीं पाता। लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं और काफी भला-बुरा बोल रहे हैं, जिससे मैं बहुत परेशान हो गई हूं। यह सब अब मेरे बर्दाश्त के बाहर है।"

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक कर चुके हैं 3 शादियां, पायल मलिक ने पहली बीवी और बच्चों के बारे में किया बड़ा खुलासा

बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा असर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

पायल मलिक ने अपने ब्लॉग में आगे कहा कि बिग बॉस में जाने से पहले भी लोगों को पता था कि अरमान मलिक की दो पत्नियां है। लेकिन, जिस तरह से लोग अभी मैसेज और कमेंट कर रहे हैं जैसा कि उन्हें कुछ पता नहीं था। उन्होंने कहा, "मैं इस ड्रामा और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह केवल मेरे बारे में था, मैं ठीक थी लेकिन अब ये बात और नफरत मेरे बच्चों तक पहुंचने लगी है।’ इस बात का फर्क कल को मेरे बच्चों के भविष्य पर पड़े, यह मैं नहीं चाहती।"

इसे भी पढ़ें-  अरमान मलिक पर रेप के आरोपों की FIR कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल, क्या होंगे घर से बेघर?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Instagram 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।