बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जो कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो के कई सीजन आ चुके हैं और हर सीजन में मेकर्स कुछ न कुछ ऐसा जरूर प्लान करते हैं, जो ऑडियन्स को बांध कर रखता है। यह एक ऐसा शो है, जिसमें कई दिल छू लेने वाले मूमेंट्स हुए हैं, बहुत लड़ाई-झगड़े भी हुए हैं, बीबी हाउस में कई लव स्टोरीज की भी शुरुआत हुई, वहीं कई दिल भी टूटे। बिग बॉस पर कई बार अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगा। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में एक टास्क के दौरान शो के दो कंटेस्टेंट्स जैद हदीद और आकांक्षा पुरी ने लिप लॉक किया, जिसके बाद एक बार फिर बिग बॉस सुर्खियों में आ गया। वैसे यह पहली बार नहीं है कि जब यह शो विवादों में आया है। इससे पहले भी शो के कई सीजन्स में बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिसने सुर्खियां बटोरी हैं। आइए आपको बताते हैं।
इन दोनों ने हाल ही में बिग बॉस में एक टास्क के दौरान लिपलॉक किया, जिसे लेकर खूब बवाल हो रहा है। आकांक्षा ने जहां इस बारे में कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक परफॉर्मेंस जैसा था, वह एक्टर हैं और उनके लिए यह एक शूटिंग सीन ही था। बता दें कि आकांक्षा अब घर से बाहर हो चुकी हैं। वहीं सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर खूब भड़कते हुए नजर आए थे।
बिग बॉस सीजन 13 के दौरान इन दोनों का रिश्ता खूब चर्चा में रहा था। दोनों एक डांस रियलिटी शो भी साथ नजर आ चुके हैं। बिग बॉस में इनकी लड़ाईयों ने खूब सुर्खियां बटोरी। एक बार गुस्से में मधुरिमा ने विशाल को फ्राइंग पैन से मारा भी था। जिसे लेकर बहुत विवाद हुआ था। विशाल और मधुरिमा किसी बात को लेकर लड़ाई कर रहे थे, जिसमें दोनों ने पहले एक-दूसरे पर पानी फेंका और फिर मधुरिमा ने विशाल को फ्राइंग पैन से पीटा था।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-बिग बॉस के इन सदस्यों को मिला मास्टरमाइंड का टैग
बिग बॉस में गौहर खान और कुशाल की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों के बीच कुछ दिनों में ही प्यार इस कदर परवान चढ़ा था कि कुशाल के लिए गौहर, सलमान से भिड़ गई थीं, जिसके चलते उन्हें डांट भी खानी पड़ी थी। वहीं, कुशाल की घर में एंडी से इस कदर लड़ाई हुई कि मार-पीट की वजह से उन्हें घर से निकाल दिया गया था।
यह भी पढ़ें-आकांक्षा पुरी से लेकर मनीषा रानी तक, जैद हदीद ने बिग बॉस ओटीटी 2 में किया इनके साथ अपमानजनक व्यवहार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।