Bigg Boss 20: सलमान खान का 'एक वरदान' बदल देगा पूरा खेल, सेट की पहली तस्वीर भी हुई लीक

'बिग बॉस 20' का पहला प्रोमो 4 अगस्त, 2026 को रिलीज हुआ था। शो के ऐलान के साथ ही फैंस के मन में नए सीजन को लेकर एक्साइटमेंट पैदा हो गई थी। पहले टीजर में सलमान खान ने कहा था कि जो करण-अर्जुन में हुआ, वो बिग बॉस में दोबारा होगा। इसके बाद शो की थीम को लेकर सोशल मीडिया पर कई कयास लगाए जाने लगे थे। अब इस सीजन का एक और प्रोमो सामने आया है। इस बार सलमान खान 'एक वरदान' का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। यह वरदान क्या होगा और कैसे यह घरवालों की किस्मत बदल देगा, चलिए आपको बताते हैं।
बिग बॉस के दूसरे प्रोमो ने मचाया धमाल
बिग बॉस 20 का दूसरा प्रोमो सामने आ चुका है और इसने इंटरनेट पर हलचल मचा दिया है। इस प्रोमो में भाईजान अपने स्वैग भरे अंदाज में कहते हैं, "इस बार बिग बॉस के सभी घरवालों को मिलेगा एक वरदान...तथास-2 मेरी जान!" इस प्रोमो से साफ है कि इस बार हर घरवाले को एक खास पॉवर मिलने वाली है। यह पॉवर या विशेषाधिकार क्या होगा, इसे लेकर अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें भी हैं कि शायद यह खास वरदान हर कंटेस्टेंट के लिए अलग होगा और एंट्री के साथ ही उन्हें ये खास अधिकार मिल जाएगा।
View this post on Instagram
क्या एक वरदान से पलट जाएगा पूरा गेम?
टीवी और ओटीटी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से अपने नए और अनोखे ट्विस्ट्स के लिए जाना जाता है। इस बार भी यह 'एक वरदान' का थीम बिल्कुल नया है। यह एक वरदान पूरे गेम को पलट सकता है, क्योंकि अगर इसमें कंटेस्टेंट्स को कुछ खास राइट्स दिए जाएंगे, तो उसका असर पूरे गेम पर होगा। यह वरदान एलिमिनेशन से बचने की पॉवर, नॉमिनेशन को कंट्रोल करने का हक या राशन से जुड़ा कोई खास अधिकार हो सकता है। बता दें कि 'बिग बॉस 20', 6 सितंबर से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आएगा।
क्या पुराने कंटेस्टेंट्स की होगी एंट्री?
कुछ दिन पहले जब चैनल की तरफ से 'बिग बॉस 20' का प्रोमो शेयर किया गया था, तो कैप्शन में लिखा था, "एक से भले दो...बिग बॉस 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर।" इसके बाद से ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इस सीजन में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने किया 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट का ऐलान, 'करण-अर्जुन' के अंदाज में शो में मचेगा धमाल
'बिग बॉस 20' के सेट की फोटो हुई लीक
'बिग बॉस 20' के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर एक फोटो लीक हो रही है। इस वायरल तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 'बिग बॉस 20' के सेट की फोटो है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इस सीजन का हाउस टूर नहीं दिया गया है। बता दें कि शो का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें भी बैकग्राउंड में इसी सेट की झलक देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो कब होगा शुरू? शूटिंग से लेकर कंटेस्टेंट्स तक सामने आई बड़ी अपडेट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।