Thu Oct 1, 2026 | Updated 01:06 PM IST

Bigg Boss 20 में हुआ सीजन का पहला Mid Week Eviction, शॉकिंग ट्विस्ट के साथ कटा इस सदस्य का पत्ता?

बिग बॉस 20 में जहां इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटेड हैं, वहीं मिड-वीक एविक्शन की खबरों ने भी फैंस को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि कैप्टेंसी टास्क के बीच बिग बॉस ने एक मजेदार ट्विस्ट डाला है और घर से एक सदस्य का पत्ता कट गया है।
Updated:- 2026-10-01, 11:04 IST
bigg boss 20 mid week eviction rhiti tiwari has been reportedly out of the house

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। शो में दो एलिमिनेशन हो गए हैं और रोहैद खान व ईशा रिखी घर से बाहर हो गई हैं। फिलहाल घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है और 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हो चुके हैं। इस हफ्ते अरिश्फा खान, आसिफ खान और गुल्लू के अलावा बाकी सभी सदस्यों पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि शो में एक मिड-वीक एविक्शन हो गया है और रातों-रात एक सदस्य का पत्ता कट गया है। चलिए आपको बताते हैं कि किस पर एविक्शन की गाज गिरी है और यह महाट्विस्ट कैसे आया है?

रीति तिवारी का हुआ मिड-वीक एविक्शन

बिग बॉस 20 की इनसाइड अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया पेज दावा कर रहे हैं कि रीति तिवारी का सफर शो से खत्म हो गया है और मिड-वीक में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो रीति तिवारी को एक शॉकिंग ट्विस्ट में एलिमिनेट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यंग डीएसए, माही विज और उदिति सिंह कैप्टेंसी के तीन दावेदार बने थे और इन्हें आपसी सहमति से यह तय करना था कि ये किसकी एक लाइफलाइन छीनना चाहेंगे, इन तीनों ने मिलकर रीति का नाम दिया। रीति की एक लाइफलाइन पहले ही जा चुकी थी, ऐसे में वह शो से बाहर हो गई हैं। हालांकि, इन खबरों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhiti Tiwari (@rhititiwari)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 WKV Promo: रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले-आपने हद पार कर दी...

विवादों में रहा रीति का बिग बॉस 20 का सफर

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर बिग बॉस के घर में काफी विवादित रहा। खासकर पिछले हफ्ते काजी तौकीर और उदिति सिंह से लड़ाई में उन्होंने काफी अभद्र भाषा और गलत कमेंट्स का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर वीकेंड के वार पर उनकी काफी क्लास लगी थी। रीति तिवारी खुद को रॉकस्टार कहती हैं, लेकिन घर में कोई उन्हें रॉकस्टार मानने को तैयार नहीं था और सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फजीहत हो रही थी।

क्या वीकेंड पर भी होगा एविक्शन?

अगर रीति तिवारी के मिड-वीक एविक्शन की खबर सच है, तो अगला सवाल यही उठ रहा है कि क्या वीकेंड पर भी कोई एविक्शन होगा या नहीं? बता दें कि अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस वीक डबल एविक्शन की प्लानिंग कर रहे हैं और ऐसे में वीकेंड पर भी कोई एक सदस्य शो से बाहर होगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल वोटिंग ट्रेंड्स में मैरी कॉम सबसे पीछे चल रही हैं।


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गाली देने पर घिरीं रीति तिवारी, क्या वीकेंड के वार पर बेटी की क्लास लगाने पहुंचेंगे मनोज तिवारी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।