Bigg Boss 20: काजी के दिल में अरिश्फा के लिए प्यार उमड़ता देख चढ़ा माही का पारा, बोलीं- वो छोटी बच्ची नहीं है...

बिग बॉस 20 में बीती रात के एपिसोड में काजी तौकीर, टास्क के दौरान अरिश्फा खान को सपोर्ट करते नजर आए, जिसे लेकर माही विज उन पर खूब भड़कीं। माही ने यहां तक कह दिया कि अरिश्फा कोई छोटी बच्ची नहीं हैं और वह अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती हैं।
Updated:- 2026-10-23, 05:35 IST
bigg boss 20 mahhi vij slams qazi touqeer for supporting arishfa khan says she is not a little girl

बिग बॉस के घर में रिश्तों के समीकरण बदलने में बिल्कुल भी वक्त नहीं लगता है और 'बिग बॉस 20' के घर में फिलहाल ऐसा ही होता दिख रहा है। जहां हाल ही के एक एपिसोड में काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच जोरदार लड़ाई हुई थी और काजी ने अरिश्फा को घटिया लड़की तक कह डाला था, वहीं बीती रात के एपिसोड में दोनों के बीच एक बार फिर प्यार उमड़ता नजर आया है और कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी, अरिश्फा के लिए स्टैंड लेते नजर आए। शो की शुरुआत में दोनों के बीच 'Father-Daughter' बॉन्ड देखने को मिला था, जो पिछले कुछ वक्त में खत्म हो गया था, लेकिन फिलहाल काजी एक बार फिर अरिश्फा के लिए बाकी घरवालों से भिड़ते दिखे और इस बात को लेकर माही विज का पारा चढ़ गया व उन्होंने काजी को खूब खरी-खोटी सुनाई। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

काजी तौकीर ने दिया अरिश्फा खान का साथ

बिग बॉस 20 में फिलहाल कैप्टेंसी टास्क हो रहा है और इस टास्क के दौरान काजी बीच गेम में स्काउट पर चिल्ला उठे थे, क्योंकि उन्होंने अरिश्फा के पैर खींचे थे। वह इस बात के लिए स्काउट से सीधा भिड़ते नजर आए। काजी के इस स्टैंड ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि पिछले कुछ वक्त से उनका और अरिश्फा का रिश्ता टूटता हुआ नजर आ रहा था और दोनों के बीच कई बार लड़ाई भी हुई थी। इस टास्क के बाद अरिश्फा काजी के गले लगकर उनका आभार जताते हुए नजर आईं। अरिश्फा ने काजी से कहा- आपने मेरे लिए स्टैंड लिया, थैंक यू सो मच। इसके बाद काजी उन्हें पुचकारते हैं, तो अरिश्फा कहती हैं- ठीक हूं मैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sayyed Arishfa Khan (@arishfakhan138)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Highlights: काजी के कमेंट पर फिर उठे सवाल, लव गिल और उदिति सिंह में जोरदार लड़ाई

काजी पर भड़कीं माही विज

काजी ने टास्क के दौरान जिस तरह अरिश्फा को सपोर्ट किया, यह बात माही विज को बिल्कुल पसंद नहीं आई। माही इसे लेकर काजी पर जमकर बरसती नजर आईं। उन्होंने काजी से कहा कि अरिश्फा छोटी बच्ची नहीं है, वह खुद अपने लिए स्टैंड ले सकती है। इस पर काजी कहते हैं- मैंने गलती कर दी, नहीं करना चाहिए था। माही गुस्से में कहती हैं, "वैसे तो हम बोलते हैं कि लड़कियां, लड़कों से कम नहीं हैं, तो फिर यहां आकर क्यों हम अटक जाते हैं...यहां कोई बैड टच वाला बंदा नहीं है, जिसे देखकर यह कहा जाए कि उसकी नजर गंदी है।" काजी ने जवाब में कहा कि उन्हें जो ठीक लगा, उन्होंने किया, अब जो इसे जिस नजरिए से देखना चाहे, देख सकता है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर फिर बवाल, कनिका मान और लव गिल में बहस


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।