Bigg Boss 18: बिग बॉस का इंतजार हर साल फैंस को बेसब्री से रहता है। जबसे इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है, तभी से लोग इसके घर की झलक और नए कंटेस्टेंट को देखने के लिए बेसब्र नजर आ रहे हैं। यह इंतजार अब खत्म हुआ सलमान खान की ग्रेंड एंट्री के साथ बिग बॉस की शुरुआत हुई। इसी के साथ बिग बॉस में 18 कंटेस्टेंट ने भी एंट्री ले ली है। इसमें से कई चेहरे ऐसे हैं जिन्हें आपने टीवी पर जरुर देखा होगा। वहीं कई सारे लोग दर्शकों के लिए नए हैं। अब ये देखना होगा कि इन सभी लोगों की आपस में कैसे बनेगी। साथ ही, कैसे झेलेंगे ये टाइम का तांडव।
View this post on Instagram
फेसम टीवी सीरियल पंड्या स्टोर में नजर आईं एलिस कौशिक भी इस बार बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। यह अपने साथ कुछ सपने लेकर इस घर में एंट्री लेने वाली हैं।
टीवी एक्ट्रेस विवियन डिसेना भी बिग बॉस के घर में एंट्री ले रहे हैं। अब ये घर के अंदर अपना रंग जमाते दिखाई देंगे। इनके लुक्स से लेकर इनके गेम खेलने का तरीके का इंतजार फैंस कर रहे हैं।
हेमा शर्मा भी इस बार आपको बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले चुकी हैं। आपको बता दें कि ये एक सोशल एक्टिविस्ट और एक्ट्रेस हैं। यह अक्सर जरूरतमंदो की मदद करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी यह हमेशा एक्टिव दिखाई देती हैं।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
मशहूर वकील गुणरत्न सदावर्ते ने भी बिग बॉस 18 में एंट्री ली। आपको बता दें कि ये मजदूरों की हड़ताल के दौरान राज्य में मशहूर हुए थे। इसके बाद इन्हें मजदूरों के संगठन का नेता बना दिया गया।
टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह भी कलर्ट के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में एंट्री ली। आपको बता दें कि यह उनका पहला रिएलिटी शो है। इससे पहले वो टीवी सीरियल इश्क का रंग सफेद, इश्क सुभान अल्लाह और सिर्फ तुम में नजर आईं थी।
View this post on Instagram
बिग बॉस 18 में पति-पत्नी की जोड़ी भी नजर आएगी। अफरीन खान और सारा अरफीन खान इस शो में दिखाई देंगे। ये दोनों टेड स्पीकर और लाइफ कोच हैं। ये बिग बॉस में गेम नहीं खेलने आए हैं, बल्कि ये लोगों के दिमाग से खेलने आए हैं। आपको बता दें कि ये कई सारे सेलेब्स के लाइफ कोच रह चुके हैं।
View this post on Instagram
फेमस टीवी सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस मुस्कान बामने भी इस बार बिग बॉस 18 में दिखाई देंगी। आपको बता दें कि इससे पहले वो अनुपमा की बेटी के किरदार से लोगों के बीच फेमस नजर आईं हैं।
View this post on Instagram
रजत दलाल एक प्रोफेशनल पावर लिफ्टर की भी बिग बॉस 18 में एंट्री हुई है। बिग बॉस में वो अपनी कहानी और नई जर्नी की शुरुआत करने आए हैं। आपको बता दें कि इन्होंने देश के लिए पावर लिफ्टिंग में 14 मेडल जीते हैं।
करणवीर मेहरा जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 का खिताब जीतने के बाद बिग बॉस में एंट्री मारी है। उनकी एंट्री किसी हीरो की एंट्री से कम नहीं रही। इनकी डांस परफॉर्मेंस ने हर किसी को एक्साइटेड कर दिया है। आपको बता दें कि करणवीर मेहरा लगभग 19 साल पहले एक्टिंग इंडस्ट्री काम कर रहे हैं। यह टीवी के साथ-साथ कई फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं।
चाहत को बिग बॉस ने घर में एंट्री के बाद ही एक सजा सुना दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें बिग बॉसके अगले आदेश तक जेल में रहना है। लेकिन अगर वो किसी को मना लेती हैं, तो उनकी जगह पर दो लोग जेल में जाएंगे।
View this post on Instagram
टीवी शो दिव्य दृष्टि की फेमस एक्टर नायरा बनर्जी ने ली एंट्री। उन्होंने एंट्री से पहले स्टेज पर मजरेदार डांस परफॉर्मेंस दी। आपको बता दें कि बिग बॉस से पहले यह खतरों के खिलाड़ी 13 में भी दिखाई दी हैं।
View this post on Instagram
चुम दरांग भी आपको बिग बॉस 18 में नजर आएंगी। आपको बता दें कि ये एक बिजनेसवुमन हैं। वे अरुणाचल प्रदेश में एक रेस्टारेंट चलाती हैं। यही नहीं वो एक एनजीओ के लिए भी काम करती हैं। जो महिला सशक्तिकरण और पर्यायवरण के लिए काम करता है।
तमिल और मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन भी बिग बॉस में नजर आईं। श्रुतिका टीवी इंडस्ट्री में भी फेमस हैं। इससे पहले वो एक कॉमेडी शो की विनर रह चुकी हैं।
View this post on Instagram
इस बार बिग बॉस में एंट्री मारी तेजिंदर सिंह बग्गा ने जो भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली यूनिट के प्रवक्ता हैं। इनकी एंट्री बहुत साधारण तरीके से हुई। आपको बता दें कि इन्होंने 14 से 15 साल की उम्र से देश के लिए काम करते नजर आए।
बिग बॉस में एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की एंट्री हुई। बेहतरीन डांस के साथ उन्होंने इस शो में एंट्री ली। आपको बता दें कि इन्होंने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों गोपी किशन, खुदा गवाह और बेवफा सनम में काम किया। इसके अलावा वो कई सारे टीवी सीरियल में भी नजर आईं। इस शो में वो अब अपने नए लाइफ की शुरुआत करने जा रही हैं। बिग बॉस में आना उनका सपना था, जो आज पूरा हुआ है।
शर्टलेट अंदाज में टीवी एक्टर शहजादा धामी ने एंट्री ली। इनकी धमाकेदार एंट्री से फैंस काफी खुश दिखाई दिए। इसके साथ-साथ अविनाश मिश्रा भी नजर आएं। इन दोनों की डांस परफॉर्मेंस से पूरे फ्लोर का माहौल चेंज हो गया।
View this post on Instagram
शहजादा धामी ने टीवी के मशहूर शो छोटी सरदारनी, शुभ शगुन और ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया है। वहीं अविनाश मिश्रा ने ये तेरी गलियां में और ये रिश्ते हैं प्यार के में नजर आए थे।
View this post on Instagram
बिग बॉस की पहली कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। सबसे पहले शो में नजर आईं चाहत पांडे फेमस टीवी स्टार हैं। इस शो में उन्होंने सलमान खान के फेमस गाने पर डांस करके एंट्री ली। इस शो में वो अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए आईं हैं। चाहत पांडे ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में पवित्र बंधन से की थी। इसके अलावा वो द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण -सर्वकला संपन्न, हमारी बहू सिल्क और तेनाली राम में नजर आईं थी।
View this post on Instagram
इस शो में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी नजर आए। उन्होंने चाहत से बिग बॉस के घर और उनके गेम से जुड़े सवालों के बारे में पूछा।
सलमान खान की एंट्री के साथ हुई बिग बॉस की शुरूआत हो गई है। इसमें AI की झलक भी देखने को मिली। जहां पर सलमान खान के पास्ट और फ्यूचर दोनों दिखाए गए हैं। साथ ही, बिग बॉस ने बताया कि इस बार वो कुछ नहीं बताने वाले हैं।
View this post on Instagram
इस बार बिग बॉस की जो थीम रखी गई है वो समय पर रखी गई है। यह जानकारी सलमान खान के शेयर हुए प्रोमो से भी आपको पता चल गया था। इस बार बिग बॉस में कंटेस्टेंट को टाइम का तांडव देखने को मिलेगा। इस सीजन में पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर थीम का इस्तेमाल किया जाएगा। इस घर में जेल को भी बनाया गया है। जहां पर गुनहा करने वाले को सजा दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की सबसे मंहगी कंटेस्टेंट बनेंगी 'दया भाभी'? मेकर्स ने ऑफर की अब तक की सबसे ज्यादा फीस
View this post on Instagram
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram/ Colors
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।