Bigg Boss 18 Grand Finale: ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले इस कंटेस्टेंट ने पलट दी गेम, जानें कौन होगा बिग-बॉस 18 का असली विनर?

Bigg Boss 18 Final Voting Trends: बिग बॉस 18 को लेकर हर पल फैंस के बीच क्रेज बढ़ता जा रहा है। ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में हर कोई बस ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर बिग-बॉस 18 का विनर कौन होगा? सोशल मीडिया पर भी विनर के नाम को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहा है। वोटिंग ट्रेंड्स भी लगातार अपना रुख मोड़ रहे हैं और विनर बनने की रेस में कभी विवियन तो कभी रजत, तो कभी करणवीर आगे चल रहे हैं। ऐसे में विनर कौन बनने वाला है, ये तो कल यानी ग्रैंड फिनाले की रात ही पता चलेगा, लेकिन हमेशा से ही वोटिंग ट्रेंड्स से विनर का पता पहले ही चल जाता है। इस पूरे हफ्ते रजत दलाल ने वोटिंग ट्रेंड्स में बाजी मारी थी। रजत पूरे वीक सभी कंटेस्टेंट्स में सबसे आगे रहे। हालांकि, अब वोटिंग ट्रेंड्स पूरी तरह से बदल चुके हैं। आइए जानें, कौन बनेगा बिग-बॉस 18 का विनर? बिग-बॉस 18 के वोटिंग ट्रेंड्स में इस वक्त कौन-सा कंटेस्टेंट आगे चल रहा है?
यह भी देखें- Bigg Boss 18: फिनाले वीक में सामने आए Top 6 के नाम, शो से कटा इस सदस्य का पत्ता
रातों-रात पलटा गेम
अब तक पूरे हफ्ते वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, रजत दलाल ही आगे चल रहे थे, लेकिन अब रातों-रात पूरा गेम पलट गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो अब लाखों की दिलों की धड़कन माने जाने वाले ओजी मधुबाला स्टार विवियन डीसेना वोटिंग ट्रेंड्स में आगे चल रहे हैं। विवियन ने 40% (93,514 वोट) के साथ बढ़त हासिल की है।
कौन किस पायदान पर?
बिग-बॉस 18 के सभी कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। यही वजह है कि हर पल वोटिंग ट्रेंड्स में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस वक्त कौन-सा कंटेस्टेंट किस पायदान पर है, ये आप सोशल मीडिया ट्रेंड्स से जान सकते हैं।
- विवियन डीसेना
- रजत दलाल
- करण वीर मेहरा
- अविनाश मिश्रा
- चुम दरांग
- ईशा सिंह
विवियन डीसेना ने दी रजत दलाल को मात
View this post on Instagram
कल के वोटिंग टेंड्स के मुताबिक, विवियन 29% वोटों से रजत दलाल से पीछे चल रहे थे। हालांकि, आज सुबह अचानक पूरी बाजी पलट चुकी है। 37% (87,035 वोट) के साथ रजत दलाल इस वक्त सेकेंड लीड बने हुए हैं। रजत दलाल के सपोर्ट में कई बड़े यूट्यूबर्स खड़े हैं। इस वक्त पूरब झा और एल्विश यादव रजत दलाल को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।