KBC के सेट पर अमिताभ बच्चन का प्रीति जिंटा पर तंज, कहां-'आप मेरे विश का रिप्लाई नहीं करतीं..'

'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के बीच एक बेहद खास और मजेदार पल देखने को मिला। शो के होस्ट बिग बी ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रीति के सामने अपनी एक पुरानी शिकायत रख दी। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री कभी भी उनके द्वारा भेजे गए जन्मदिन के संदेशों का उत्तर नहीं देती हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा अपनी आने वाली फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में सनी देओल के साथ शो में पहुंची थीं। दोनों सितारों की इस केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। जानते हैं पूरी बात...
जब अमिताभ बच्चन को नहीं मिला जवाब
शो के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन प्रीति जिंटा से कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें उनसे एक बेहद गंभीर शिकायत है। उन्होंने कहा कि वह हर साल 31 जनवरी को उन्हें जन्मदिन की बधाई भेजते हैं, लेकिन उनकी तरफ से कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती।

इस पर प्रीति ने भी मुस्कुराते हुए बड़ी चालाकी से जवाब दिया कि ऐसा नहीं है अमित जी, वह जवाब जरूर देती हैं... लेकिन पूरे एक हफ्ते के बाद।
यह भी पढ़ें- Minimum Guarantee Deal क्या है, जानिए इसे क्यों कहते हैं नो-रिस्क फॉर्मूला?
पुराना ट्वीट याद दिलाकर खींची टांग
अमिताभ ने बातचीत के दौरान अपना एक पुराना ट्वीट भी याद किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि प्रीति जिंटा आप जहां भी हैं, चूंकि आपने मेरे एसएमएस का जवाब देने से मना कर दिया है, फिर भी आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
View this post on Instagram
ढेर सारा प्यार और खुशियां। सेट पर हुई इस मीठी नोकझोंक ने वहां मौजूद दर्शकों को लोटपोट कर दिया और दोनों कलाकारों के बीच के मजबूत रिश्ते की झलक भी दिखाई। अमिताभ और प्रीति ने 'कभी अलविदा ना कहना', 'वीर-जारा', 'लक्ष्य' और 'द लास्ट लीयर' जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया है।
5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं प्रीति जिंटा
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बटवारा 1947' के जरिए सनी देओल और निर्देशक की ऐतिहासिक जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। इससे पहले यह जोड़ी 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी कालजयी फिल्में बना चुकी है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो लगभग पांच साल बाद सिनेमाघर में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ सनी देओल ही मुख्य भूमिका में थे। दूसरी ओर, सनी देओल लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं और हाल के दिनों में 'बॉर्डर 2', 'जाट' और 'इक्का' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- वीकेंड से पहले डाउनलोड करें ये सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज, कहानी ऐसी है कि घूम जाएगा दिमाग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।