Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

वीकेंड पर बच्चों के साथ देखें ये 3 सीरीज, जो सिखाएंगी लाइफ स्किल्स

बच्चों को लाइफ स्किल्स और वैल्यू सिखाने के लिए वीकेंड पर कुछ चुनिंदा सीरीज देखना एक अच्छा तरीका है। ये सीरीज मनोरंजन के साथ-साथ रिश्तों की अहमियत, जिम्मेदारियां और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स भी सिखाती हैं।
Updated:- 2026-06-11, 18:01 IST
image

बच्चों को केवल किताबों के जरिए लाइफ स्किल्स या वैल्यू सिखाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्क्रीन टाइम को एक मजेदार क्लासरूम में बदला जा सकता है। वीकेंड पर बच्चों के साथ बैठकर कुछ ऐसी चुनिंदा सीरीज देखना एक बेहतरीन आइडिया है, जो उनको एंटरटेन तो करेंगी ही, साथ ही उन्हें रिश्तों की अहमियत और जिम्मेदारियां भी सिखाएंगी। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप इस वीकेंड अपने बच्चों के साथ कौन-सी सीरिज देख सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

1. गुल्लक (Gullak)

सोनी लिव (SonyLIV) पर मौजूद 'गुल्लक' मिडिल क्लास परिवार के ताने-बाने को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। मिश्रा परिवार की यह कहानी हर घर की कहानी जैसी लगती है। 

2 - 2026-06-11T174857.569

बता दें कि यह सीरीज बच्चों को सिखाती है कि खुश रहने के लिए बहुत सारे पैसों की नहीं, बल्कि अपनों के साथ की जरूरत होती है। इसके जरिए बच्चे मीडियम परिवारों के संघर्ष, पैसों की बचत और मुश्किल समय में एक-दूसरे का हाथ थामकर खड़े होने की सीख आसानी से समझ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -इस फ्राइडे थिएटर्स में मचेगा धमाल, वीकेंड पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में; नोट कर लें लिस्ट

 2. थोड़े दूर थोड़े पास (Thode Door Thode Pass)

यह सीरीज रिश्तों के उतार-चढ़ाव और आज की पीढ़ी के बीच के गैप को बहुत ही संजीदगी और हल्के-फुल्के अंदाज में बयां करती है। यह बच्चों को रिश्तों में स्पेस देने और आपसी बातचीत के महत्व को समझाती है। यह सिखाती है कि चाहे सोच कितनी भी अलग क्यों न हो, परिवार में एक-दूसरे की भावना और फैसलों का सम्मान करना कितना जरूरी है। 

1 - 2026-06-11T174901.991

3. मिस्त्री (Mistry)

राम कपूर और मोना सिंह की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से सजी यह सस्पेंस और ड्रामा सीरीज बच्चों के सोचने की क्षमता को बढ़ाने के लिए एकदम परफेक्ट है। यह सीरीज बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बढ़ावा देती है। यह कहानी बच्चों को सिखाती है कि किसी भी परिस्थिति में सच का साथ देना कितना जरूरी है और कैसे बिना घबराए, सूझबूझ के साथ किसी भी उलझन या मुसीबत का हल निकाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें -'भूत बंगला' से लेकर 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस शुक्रवार मनोरंजन का डबल डोज देने आ रही हैं ये फिल्में

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।