Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:20 AM IST

'भूत बंगला' से लेकर 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस शुक्रवार मनोरंजन का डबल डोज देने आ रही हैं ये फिल्में

यह हफ्ता सिनेमाघरों और ओटीटी पर मनोरंजन का डबल डोज लेकर आ रहा है, जिसमें 'भूत बंगला', 'भारत भाग्य विधाता', 'द्रिधम' और 'राख' जैसी फिल्में शामिल हैं। हॉरर-कॉमेडी से लेकर सस्पेंस थ्रिलर और देशभक्ति तक, विभिन्न शैलियों की ये फिल्में दर्शकों को भरपूर रोमांच देंगी।
Updated:- 2026-06-09, 19:20 IST
image

अगर आप भी वीकेंड पर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है। 8 जून से 14 जून के बीच सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक मनोरंजन का जबरदस्त डबल डोज मिलने जा रहा है। कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी, सस्पेंस थ्रिलर और देशभक्ति से भरपूर कहानियां शामिल हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन-सी फिल्में देख सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

'भूत बंगला' (Bhooth Bangla)

'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक रहस्यमयी महल के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में मोड़ तब आता है जब अक्षय कुमार अपनी बहन की शादी इसी महल में रखने का फैसला करते हैं और शादी के जश्न के बीच अजीबोगरीब और डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं। 

1 - 2026-06-09T164739.996

'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata)

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर चुका है। यह फिल्म मुख्य रूप से मुंबई में हुए 26/11 जैसे भयानक आतंकवादी हमलों पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं, जो एक जांबाज नर्स का किरदार निभा रही हैं। वह आतंकियों के हमले के बीच अस्पताल में फंसे मासूम मरीजों और लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देती हैं। 

इसे भी पढ़ें - टीवी के इस हीरो को खून से खत लिखकर भेजती थीं लड़कियां, घर से भागकर इनकी बिल्डिंग में छुप गई थी फैन; एक्टर ने किया उनकी मम्मी को कॉल और फिर...

'द्रिधम' (Dridam) और 'राख' (Raakh)

साउथ सिनेमा के दीवानों के लिए मलयालम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म 'द्रिधम' रिलीज हो रही है, जिसमें शेन निगम मुख्य भूमिका में हैं। 

2 - 2026-06-09T164742.287

दूसरी तरफ, 'पाताल लोक' के डायरेक्टर प्रोशित रॉय की क्राइम ड्रामा 'राख' दर्शकों के रोंगटे खड़े करने आ रही है। 1970 के दशक के दिल्ली की जमीन पर आधारित इस फिल्म में दो किशोरों के अचानक लापता होने की कहानी दिखाई गई है।

इसे भी पढ़ें - Peddi Movie Controversy: जान्‍हवी कपूर के विवादित सीन्स में होगा बदलाव, वायरल चैट में कही गई वल्गर शॉट्स की बात, जानें क्या है पूरा मामला?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।