KSBKBT 2: तुलसी की जिंदगी में सालों बाद होगी मिहिर की वापसी, कहानी में आएगा नया मोड़

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लंबे समय से मिहिर की वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि तुलसी लगातार मिहिर को ढूंढने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन उसे मिहिर के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है और ऐसे में फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अब फाइनली 14 हफ्तों के बाद अमर उपाध्याय यानी मिहिर विरानी की शो में वापसी होने वाली है। जहां एक तरफ फैंस उनकी वापसी को लेकर एक्साइटेड हैं, वहीं अमर उपाध्याय का कहना है कि वो इस किरदार से बहुत मजबूती से जुड़े हुए हैं और सेट पर वापस लौटना उनके लिए काफी इमोशनल है। अगर आप भी इस सीरियल को फॉलो करती हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में क्या कुछ खास हो सकता है?
'क्योंकि...' के फैंस को है मिहिर की वापसी का इंतजार
मिहिर की शो में वापसी का कोई ऑफिशियल प्रोमो अभी आउट नहीं हुआ है। सीरियल में लीप से पहले दिखाया गया था कि मिहिर अमेरिका में हैं और जब तुलसी जेल गई थी, तो मिहिर की तरफ से एक खत मिला था, जिसमें लिखा था कि वो तुलसी का चेहरा कभी नहीं देखना चाहता है। इधर तुलसी लगातार, करण और गौतम से मिहिर का सच जानने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि अमर और प्रोडक्शन हाउस के बीच फीस को लेकर कुछ बहस चल रही थी, जो अब सुलझ गई है और अमर उपाध्याय वापसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की दहाड़ से सहमे करण और गौतम, जेल से लौटते ही संभाल ली 'शांति निकेतन' की कमान
मिहिर की वापसी से शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिहिर की वापसी के बाद स्टोरीलाइन काफी हद तक बदल जाएगी और कई पुराने राज पर से परदा उठेगा। शो से नॉइना के जाने के बाद मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी का ट्रैक दिखाया गया था और इसके बाद से मिहिर शो से गायब है। हालिया ट्रैक में तृप्ति, करण की बेटी समायरा को अपनी तरफ करके 'शांति निकेतन' में तूफान लाना चाहती हैं, वहीं तुलसी उसकी हर चाल को नाकाम करने की कोशिश में लगी है। इधर करण और गौतम के बीच सालों से चल रही दुश्मनी भी खत्म हो चुकी है। फिलहाल फैंस तुहिर (तुलसी और मिहिर) को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
#Ksbkbt2 #kyunkisaasbhikabhibahuthi #kyunkisaasbhikabhibahuthi2
— Gagori (@gagori_uin) August 10, 2026
The Ram-Bharat Milap of Karan-Gautam finally 🥳🥳..Both actors nailed the emotions👌 & made me emotional as well 🥺..
Karan finally had his emotional breakdown as he felt he is not a good father bec first he… pic.twitter.com/5t3ke4jJIz
यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: मिहिर का राज छिपाने के लिए एक हुए करण-गौतम, क्या सच जान पाएगी तुलसी?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।