Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:28 PM IST

अनूप सोनी के बाद अब अजय देवगन करेंगे सावधान, जानें कब और कैसे देखें क्राइम पेट्रोल 2026?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन 'क्राइम पेट्रोल 2026: क्राइम का करंट सीजन' को होस्ट करेंगे। ऐसे में जानते हैं कि इसे आप कब और कैसे देख सकते हैं?
Updated:- 2026-08-25, 16:02 IST
ajay devgn crime patrol

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन अब छोटे पर्दे पर बतौर होस्ट अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। फेमस टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन 'क्राइम पेट्रोल 2026: क्राइम का करंट सीजन' में अजय देवगन दर्शकों को देश को झकझोर देने वाली आपराधिक घटनाओं की सच्ची कहानियों से रूबरू कराएंगे। मेकर्स ने हाल ही में इस शो का एक स्पेशल प्रोमो जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...

कब और कहां प्रसारित होगा 'क्राइम पेट्रोल 2026'?

अजय देवगन की मेजबानी वाला यह क्राइम शो 31 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो शेयर करते हुए इस तारीख का ऐलान किया, हालांकि शो के प्रसारण का सही समय अभी उजागर नहीं किया गया है।

1 - 2026-08-25T153920.761

टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' का नया सफर

लंबे समय से चले आ रहे इस चर्चित शो के लिए यह नया सीजन एक नए अध्याय की शुरुआत है, जिसमें अजय देवगन अपने खास और संजीदा अंदाज में नजर आएंगे। इस शो से जुड़ने पर अजय देवगन ने कहा कि 'क्राइम पेट्रोल' जैसे फेमस शो से जुड़ना दर्शकों के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है। इस शो ने हमेशा से लोगों को जागरूक करने और सतर्क रहने की प्रेरणा दी है। उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य दर्शकों में डर पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें सावधानी और समझदारी से काम लेने के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें- 67 साल पहले यह राखी गीत गाते हुए रो पड़ी थीं Lata Mangeshkar, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें

'क्राइम पेट्रोल 2026' की मुख्य बातें

टेवल के माध्यम से जानें कि शो की इस साल थीम क्या है और इसे बनाने का उद्देश्य क्या है-

 होस्ट  अजय देवगन
 रिलीज डेट  31 अगस्त 2026
 प्लेटफॉर्म  सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (TV) और सोनी लिव (OTT)
 शो की थीम  देश की वास्तविक आपराधिक घटनाओं पर आधारित कहानियां।
 उद्देश्य  दर्शकों को अपराध के प्रति जागरूक और सतर्क बनाना।

crime patrol

अजय का नया अवतार

सालों से चले आ रहे इस क्राइम फ्रेंचाइजी में कई कलाकारों ने होस्ट की भूमिका निभाई है, जिनमें अनूप सोनी को फैंस सबसे ज्यादा पसंद करते आए हैं। अब अनूप सोनी के बाद अजय देवगन का इस मंच पर आना शो को एक नया और बड़ा रूप देने वाला है।

अजय देवगन की आगामी फिल्में

फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन और संजय मिश्रा के साथ फिल्म 'धमाल 4' में नजर आए थे। इसके अलावा उनके पास आगामी समय में 'दृश्यम 3', 'गोलमाल 5' और 'चौहान' जैसी कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

यह भी पढ़ें- Gunmaaster G9 Teaser Out: इमरान हाशमी और जेनेलिया की धमाकेदार जोड़ी तैयार, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

निष्कर्ष

अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' के साथ जुड़ना न केवल टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा धमाका है, बल्कि दर्शकों के लिए भी एक अलग अनुभव होने वाला है। अपनी दमदार आवाज और गंभीर शैली से अजय देवगन टीवी के इस ऐतिहासिक शो को एक नई बुलंदी पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।