इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2017
अमेरिका और जापान के बाद अब इंडिया में भी चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इंडिया का स्कॉटलैंड कही जाने वाली जहग पर आपको एक बार घूमने जरूर जाना चाहिए।

Updated:- 2017-12-16, 15:25 IST
चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के लिए हर साल हज़ारों की तादाद में लोग जापान और अमेरिका में जाते हैं। लेकिन इस साल मेघालय की राजधानी शिलांग में चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। ये फेस्टिवल नवंबर महीने में मनाया जाता है। वैसे आपको ये भी बता दें कि शिलांग को इंडिया का स्कॉटलेंड भी कहा जाता है। चेरी ब्लॉसम के फूलों के खिलने के बाद शिलांग का नज़ारा देखने लायक होता है।
शिलांग घूमने का सही समय
नवंबर में तो शिलांग की खूबसूरती देखकर आप इसके कायल ही हो जाएंगें। इस खास फेस्टिवल को और भी खास बनाने के लिए यहां पर रॉक कॉन्सर्ट, नाइट वॉक, बाइक रैली, फोटोग्राफी, जैसे कई शानदार आयोजन भी किए गए हैं। चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में शिलांग घूमने का मज़ा की अलग है। अगर आप इस मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार शिलांग जाने के बारे में जरूर सोचिए। यहां की खूबसूरती आपको अपना दीवाना बना देगी।
Read more:क्या पहली बार दिल्ली आने वाली हर लड़की को होती हैं ये परेशानियां
Credits
Video Editor: Anand Sarpate
Producer: Supriya Nair
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।