Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

1 जनवरी को सबसे ज्यादा शिशुओं के जन्म के साथ भारत निकला चीन और अमेरिका से भी आगे

यूनिसेफ ने एक आकड़ा जारी किया है जिसमें बताया है कि विश्व में सबसे अधिक बच्चों ने भारत में जन्म लिया है
Updated:- 2020-01-02, 16:34 IST
image

कुछ दिन पहले यूनिसेफ यानि (संयुक्त राष्ट्र बाल विकास) ने एक अकड़ा जारी किया। इस आकड़े में कहा गया है कि नए साल के दिन दुनिया भर में पैदा होने वाले शिशुओं में भारत ने एक रिकॉर्ड बनाया है। जी हां,1 जनवरी, 2020 को यूनिसेफ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नए साल के दिन दुनिया भर में सबसे अधिक बच्चें भारत में जन्में है। यूनिसेफ ने तकरीबन विश्व के सभी देशों के आकड़ें को देख अंत में इस निर्णय पर पहुचा कि भारत में इस जनवरी सबसे अधिक बच्चों ने जन्म लिया है। 

इसे भी पढ़ें: बच्चा होने के बाद ना भूलें खुद को, कुछ ऐसे रखें अपना ख्याल

worlds most  babies born in  india on first day of new year inside

यूनिसेफ के अनुसार अनुमानित 392,078 बच्चे पुरे दुनिया भर में पैदा हुए है। इनमें से 67,385 लाख 1 जनवरी को सिर्फ भारत में पैदा हुए है। आगे यूनिसेफ के आकड़ें में कहां गया है कि भारत के बाद चीन (46,299), नाइजीरिया (26,039), पाकिस्तान (16,787), इंडोनेशिया (13,020) और संयुक्त राज्य अमेरिका (10,452) ऐसे देश है जहां सबसे अधिक बच्चों ने जन्म लिया है।

यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरीएटा ने कहा, "नए साल की शुरुआत और एक नया दशक हमारे भविष्य के लिए न केवल हमारी आशाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने का अवसर है, बल्कि उन लोगों का भविष्य भी तय होगा।" लगभग 392,078 बच्चों का जन्म हम सब के लिए ज़रूरी विषय है और आने वाले दिनों में इसके लिए तैयार होना पड़ेगा।  

worlds most  babies born in  india on first day of new year inside

आगे यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरीएटा ने कहा 'अब हमारी कर्तव्य बनता है कि हम कैसे इस समस्या से लड़ते है और उन करोड़ों बच्चों का ख्याल रखते है। जैसा कि प्रत्येक कैलेंडर ईयर जनवरी को ये लिस्ट जारी होती है जिसके बाद यह देखा जाता है की किसी लापरवाही के चलते इसमें से लाखों बच्चें मर जाते हैं।  

 

यूनिसेफ के एक अन्य आकड़ें में 2018 में जीवन के पहले महीने में 2.5 मिलियन नवजात शिशुओं की मृत्यु हो जाती है। उन बच्चों में सबसे अधिक, समय से पहले जन्म, प्रसव के दौरान जटिलताओं, और सेप्सिस जैसे संक्रमणों से बचाव योग्य कारणों से मृत्यु हो जाती हैं। एक भारतीय समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल 2.5 मिलियन से अधिक बच्चे मृत पैदा होते हैं।

worlds most  babies born in  india on first day of new year inside

यूनिसेफ का कहना है कि पिछले तीन दशकों में दुनिया ने बाल विकास में प्रगति देखी है और दुनिया भर में उन बच्चों की संख्या में कटौती हुई है, जो अपने पांचवें जन्मदिन से पहले आधे से अधिक मर जाते थे। इससे पहले शिशुओं की मौत दर घटी है। 

 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में इस '1 बड़ी वजह' से ना खाएं बैंगन

यूनिसेफ यह मानता है कि बहुत से माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल एक प्रशिक्षित और सुसज्जित दाई या नर्स द्वारा नहीं की जा रही है उसके बाद परिणाम विनाशकारी होते हैं। आपकों बता दे कि 2027 के आसपास भारत दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से भी आगे निकलने के लिए तैयार है।

worlds most  babies born in  india on first day of new year inside

संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक भारत में 2019 से 2050 के बीच लगभग 273 मिलियन लोगों का जन्संख्यां हो सकती है। जबकि नाइजीरिया की आबादी 200 मिलियन से बढ़ने का अनुमान है। 2019 में 1.43 बिलियन लोगों के साथ चीन, और 1.37 बिलियन के साथ भारत, दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।