Wed Sep 23, 2026 | Updated 11:27 AM IST

क्या सच में भारतीय नौसेना की अग्निवीर योजना में महिलाएं भी होंगी शामिल, पढ़ें पूरी खबर

आइए इस लेख में जानते हैं कि क्या सच में भारतीय नौसेना की अग्निवीर योजना में महिलाएं भी होंगी शामिल।
Updated:- 2022-06-14, 18:26 IST
image

आज के समय में लगभग हर फील्ड में महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। चाहें वो कोई भी फील्ड हो महिलाओं की भागीदारी धीरे-धीरे हर जगह बढ़ रही हैं। कुछ साल पहले सुरक्षा के फील्ड में यानी डिफेन्स में महिलाओं की भर्ती बहुत काम होती थी, लेकिन डिफेन्स के फील्ड में अब महिलाएं भी आगे निकाल रही हैं। 

आज महिला फाइटर जेट भी उड़ा रही है। इसी क्रम में सेना में बढ़ाने के लिए 'अग्निवीर योजना' में भी महिलाओं को शामिल करने की बात हो रही है। चलिए इस खबर के बारे में जानते हैं।

अग्निवीर योजना में महिलाओं का भागीदार

agniveer scheme of indian navy inside  

दरअसल, आज ही भारत सरकार द्वारा कहा गया है कि अग्निवीर योजना यानि 'अग्निपथ योजना' के तहत लगभग लाखों नौकरी दी जाएगी। ये नौकरी डिफेन्स फील्ड में ही दी जाएगी। 

इस योजना के तहत लगभग 4 साल के अंदर लगभग 7 लाख के करीब रोजगार दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अग्निपथ भर्ती/अग्निवीर योजना के बारे में खुद रक्षा मंत्री ने जानकारी दी हैं।

 

इसे भी पढ़ें: रिदम ममानिया और पियाली बसाक: सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दो लड़कियों की कहानी

महिलाओं को मिलेगी नौकरी 

 

जी हां, इस अग्निवीर योजना में भर्ती सिर्फ पुरुष का ही नहीं बल्कि लड़कियों का भी होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना के तहत नौसेना में महिलाओं को भी अवसर दिया जाएगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक नौसेना की तरफ से कहा गया है कि 'अग्निवीर योजना में भारतीय युवाओं की भर्ती तो होगी ही साथ में ही महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा'। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस कदम से महिलाओं को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, इस योजना के लिए महिलाओं का उम्र और किस क्लास तक की पढ़ाई ज़रूरी है इसके बारे में अभी नहीं बोला गया है। (कौन हैं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल

 

इसे भी पढ़ें: श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा में किया टॉप, पहले 4 स्थानों पर महिलाओं का बोलबाला  

सोशल मीडिया पर चर्चा

women included in agniveer scheme of indian navy inside

अग्निपथ योजना में महिलाओं की भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। जब से यह खबर सामने आई है कि अग्निपथ योजना के तहत महिलाओं की भी भर्ती होगी तब से सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कर रहे हैं। खासकर, महिलाएं भी इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इस खबर के बाद 'आई लव इंडिया', 'प्रगति ही प्रगति है' और 'प्राउड इंडियन' जैसी शब्द लिख रख रहे हैं और खुशियां माना रहे हैं। (पहली दलित और सबसे कम उम्र की महिला मेयर)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@twitter,jagran)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।