Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

महिलाओं के पर्स में आखिर इतना सामान क्यों होता है? इसके पीछे छिपे हैं ये दिलचस्प कारण

महिलाओं के पर्स में ढेर सारा सामान होने के पीछे दिलचस्प कारण छिपे हैं। ऐसे में इस लेख में आपको महिलाओं की इस आदत के पीछे छिपी सोच के बारे में बताया जा रहा है...
Updated:- 2026-07-06, 17:54 IST
image

यह एक ऐसा सच है जिस पर दुनिया भर न केवल सोशल मीडिया पर अनगिनत चुटकुले बनते हैं बल्कि लोग मीम्स भी एक दूसरे को भेजते हैं। खासतौर पर पुरुषों के लिए यह हमेशा एक बड़ा विषय रहता है कि महिलाओं के एक छोटे से हैंडबैग से जरूरत पड़ने पर पूरी दुनिया का सामान कैसे बाहर आ जाता है। बता दें कि महिलाओं का पर्स सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है, बल्कि यह उनका एक चलती-फिरती किट भी  होता है। इसमें हर उस छोटी-बड़ी चीज के लिए जगह है, जिसकी जरूरत दिनभर की भागदौड़ में कभी भी पड़ सकती है। इसके पीछे के 3 कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के पर्स में सब सामान कैसे मिल जाता है? इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

कभी भी पड़ सकती है जरूरत

महिलाओं के बैग में दुनिया भर का सामान इकट्ठा होने की सबसे बड़ी वजह उनकी हर परिस्थिति को भांपने की आदत है। वे स्वभाव से बहुत दूर की होती हैं। 

1 - 2026-07-06T120735.890

उनके दिमाग में हमेशा यह चलता रहता है कि "अगर धूप हो रही है तो सनस्क्रीन या चश्मा चाहिए होगा, अगर सिरदर्द हुआ तो दवाई चाहिए होगी आदि। इसी जस्ट इन केस वाली सोच के कारण उनका बैग हमेशा भरा रहता है।

यह भी पढ़ें- जब घर पर न लगे मन, तो इन 3 हॉबीज से संवारें अपना खाली वक्त

खुद से ज्यादा दूसरों की चिंता करने की आदत

एक महिला के लिए हैंडबैग सिर्फ पर्सनल जरूरतों को पूरा नहीं करता, बल्कि उसमें पूरे परिवार, बच्चों और दोस्तों की सहूलियत का ख्याल भी छुपा होता है। बच्चों के लिए गीले वाइप्स, सैनिटाइजर, टॉफी या बिस्किट, पति की गाड़ी की एक्स्ट्रा चाबी या किसी सहेली के लिए सेफ्टी पिन और बैंड-एड ये सब चीजें उनके पर्स में बड़ी आसानी से मिल जाती हैं। दूसरों की तुरंत मदद करने की इसी भावना के कारण उनका बैग एक मिनी फर्स्ट-एड बॉक्स जैसा बन जाता है।

2 - 2026-07-06T120733.279

यादों का पिटारा समेटना

पर्स के भारी होने और उसमें हर चीजें मिलने का एक कारण यह भी है कि उसमें हफ्तों पुराने शॉपिंग बिल, ग्रोसरी की रसीदें, पुरानी हो चुकी लिपस्टिक, चॉकलेट के रैपर्स, हेयर पिन और कोई छोटा सा नोट यह सब बैग के अलग-अलग पॉकेट्स में अपनी जगह बना लेते हैं। अक्सर बिजी लाइफस्टाइल और मल्टीटास्किंग होने के कारण वे रोज अपने बैग की सफाई नहीं कर पातीं, जिससे यह सामान लगातार बढ़ता जाता है। ऐसे में जब भी कोई पुराना कागज चाहिए होता है तो महिलाएं तुरंत अपने बैग से निकाल देती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी हर गलती के लिए खुद को दोषी मानती हैं, जानें इससे कैसे बचें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।