Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

पैरों में सोने की पायल क्यों नहीं पहननी चाहिए, जानें ज्योतिषीय कारण

आइए जानें आखिर क्यों पैरों में सोने की पायल पहनने की मनाही होती है। इसके ज्योतिषीय कारण क्या हैं। 
Updated:- 2023-01-18, 18:20 IST
image

अक्सर हम अपने हाथों पैरों को सजाने के लिए कुछ विशेष गहनों का इस्तेमाल करते हैं। ये गहने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ कई अन्य कारणों से भी शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। जब बात शादी के बाद पहने जाने वाले गहनों की हो तो सबसे प्रमुख बिछिया और पायल होती हैं।

पायल की आवाज न सिर्फ घर के लोगों में सकारात्मक प्रभाव डालती है बल्कि हमारे लिए कई अन्य तरीकों से भी लाभदायक है। पायल की बात करें तो ज्योतिष में हमेशा चांदी की पायल ही पहनने की सलाह दी जाती है।

दरअसल पैरों में कोई भी सोने का आभूषण नहीं पहनना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सोने के आभूषण आपके लिए धन हानि का कारण बन सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया  जी से जानें पैरों में सोने की पायल न पहनने के पीछे के ज्योतिष कारणों के बारे में और इससे होने वाले नुकसान के बारे में। 

सोना माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है 

gold anklets are not good

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार सोने को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि यदि पैरों में पहने जाने वाले पायल, बिछिया जैसे गहने सोना धातु के बने होते हैं तो इन्हें पहनने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है।

चूंकि सोना धातु में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए इसे कमर के नीचे के हिस्से में पहनने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। चूंकि सोना भगवान् विष्णु की प्रिय धातु है इसलिए इसे पैरों में न पहनने की ही सलाह दी जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें: शादी के बाद क्यों पहनी जाती है चांदी की बिछिया? जानें महत्व

क्या हैं वैज्ञानिक कारण 

पैरो में सोने के आभूषण न पहनने का एक और कारण ये भी है की सोने के आभूषण पैरो में गर्मी बढ़ाते है। कमर के ऊपर स्वर्ण के आभूषण और कमर के नीचे चांदी के आभूषण पहनने से शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है। यदि आप शरीर के सभी अंगों में सिर्फ सोने के गहने पहनेंगी तो शरीर का तापमान बढ़ने से कई बीमारियां हो सकती हैं। वहीं सोने और चांदी दोनों के बने आभूषण धारण करने से आपका शरीर कई तरह की परेशानियाें से बच सकता है। 

पैरों में किस धातु के गहने पहनने चाहिए 

what should we wear on feet

यदि पायल की बात करें तो आपको हमेशा चांदी धातु से बनी पायल ही पैरों में पहननी चाहिए। इस धातु से बनी पायल शरीर के तापमान को संतुलित करती है। चांदी धातु शरीर को शीतल बनाए रखती है।

इसी वजह से यह तापमान को नियंत्रित करती है। चांदी को चंद्रमा की धातु भी माना जाता है। इसलिए शरीर में चांदी धारण करने से चंद्रमा की स्थिति अच्छी बनी रहती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। कमर के ऊपर सोना और पैरों में चांदी के गहने पहनने से ऊर्जा सिर से पैरों की तरफ और पैरों से सिर की तरफ फ्लो होती है और कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: अगर आप भी पहनती हैं चांदी की पायल तो जरूर जानें इसके ज्योतिष लाभ

पैरों में चांदी पहनने के ज्योतिषीय कारण

benefits of silver anklets

पैर के जिस हिस्से में पायल पहनी जाती है ज्योतिष में उस स्थान को केतु का स्थान माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि केतु को हमेशा शीतल बनाए रखना जरूरी है। अगर केतु में शीतलता नहीं होती है तो उसका नकारात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ने लगता है।

इसी वजह से केतु को शांत करने के लिए चांदी की पायलपहनने की सलाह दी जाती है। यह धातु शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ शरीर को भी शक्ति प्रदान करने में मदद करती है।

सोने के गहने पैरों में न पहनें। अगर आप पायल पहनना पसंद करती हैं तो चांदी की पायल ही पहनें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।