Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

बच्चा पैदा करने पर इस देश में मिलती है डेढ़ साल की छुट्टी

क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां पर बच्चा पैदा करने पर माता-पिता को डेढ़ साल की छुट्टी मिलती है।   
Updated:- 2023-01-16, 17:28 IST
image

आपने कई देशों के बारे में सुना होगा जहां पर माताओं को बच्चा पैदा होने से पहले और बाद में कुछ दिनों की छुट्टी मिलती है लेकिन क्या आपको पता है कि दक्षिण कोरिया अपनी रिकॉर्ड-निम्न जन्म दर यानी बर्थ रेट को बढ़ाने के लिए कामकाजी माता-पिता के लिए नई योजना शुरू की है। इसके अनुसार बच्चा पैदा होने पर माता-पिता को 18 माह की छुट्टी मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

दुनिया की सबसे लंबी पैटरनिटी लीव 

paternity leave

आपको बता दें कि यह एक नया प्रस्ताव है जिससे दक्षिण कोरिया में परिवर्तन लाने की तैयारी की जा रही है। यह दुनिया में अब तक की सबसे लंबी पैटरनिटी लीव भी होगी। इसका उद्देश्य दक्षिण कोरिया में माता-पिता को अधिक बच्चे पैदा करने और देश की जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए है। 

आपको बता दें कि आपको बता दें कि देश की प्रजनन दर 2021 में घटकर 0.81 हो गई है।(जानिए मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट में महिलाओं को मिलते हैं कौन से अधिकार?) ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) के अनुसार एक स्थिर जनसंख्या आकार बनाए रखने के लिए आवश्यक 2.1 से बहुत कम है। इसकी तुलना में जापान में प्रजनन दर 1.37 और संयुक्त राज्य अमेरिका में 1.66 थी। इस योजना से रिकॉर्ड बर्थ रेट को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें- कानूनी प्रावधानों और महिला अधिकारों के बारे में बताकर हमने बढ़ाया आपका आत्मविश्वास

डेढ़ साल तक की पेटरनल लीव 

दक्षिण कोरिया में इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को माता-पिता की छुट्टी के रूप में डेढ़ साल तक की छुट्टी लेने की अनुमति दी जाएगी। यह लीव वर्तमान एक वर्ष से अधिक है। इस योजना के लिए माता-पिता दोनों तब तक पात्र हैं जब तक वे काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इसके वेतन संरचना की पुष्टि होना अभी बाकी है। आपको बता दें कि इस योजना की मदद से दक्षिण कोरिया का जनसंख्या आकार बढ़ेगा।(जानें भारत में सरोगेसी से जुड़े ये कानून) लगभग 52 मिलियन लोगों का देश वर्तमान में ओईसीडी में 38 समृद्ध देशों में सबसे तेजी से उम्र के हिसाब से बढ़ने वाला देश है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चाइल्डकैअर सब्सिडी और माता-पिता की छुट्टी के समर्थन पर पिछले 16 वर्षों में $200 बिलियन से अधिक खर्च हो चुका है लेकिन सरकार इस प्रवृत्ति को अपनाने में असमर्थ रही है। 

 इसे भी पढ़ें- महिलाओं को कई अधिकार देता है मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट, जानें इसके बारे में सबकुछ

तो यगह थी जानकारी दक्षिण कोरिया से जुड़ी हुई। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।