Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:44 AM IST

हर रोज सुबह घर की सफाई करना क्यों है जरूरी

कई लोग अपने घर की सफाई सुबह नहीं बल्कि शाम में करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों सुबह घर की सफाई करना चाहिए।  
Updated:- 2023-11-27, 14:00 IST
image

पुराने जमाने में लोग बिना कीचन की सचाई के और बिना नहाए अपनी रसोई में नहीं जाते थे। हालांकि समय के साथ ही सब कुछ काफी बदल गया है। अब लोग बिना कीचन के सफाई किए भी खाना बनाना शुरु कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए। 

घर की सफाई करना क्यों है जरूरी

रात के समय भी आपको सोने से पहले सभी बर्तन को धो लेना चाहिए। ताकि रात भर सिंक में गंदे बर्तन ना रहें। ऐसे में सुबह केवल आपको अपने घर की सफाई करनी होगी। सुबह घर की सफाई करना इसलिए भी जरूरी है कि रात के समय कई कीड़े मकोड़े घूमते रहते हैं। ऐसे में यह हाइजीन के लिए सही नहीं है। खासकर आपके छोटे बच्चे है तो आपको अपने कमरे, हॉल इत्यादी की भी सुबह ही सफाई कर लेनी चाहिए। 

कैसे करें घर की सफाई

home improvement tips

सफाई करने का मतलब यह होता है कि अपने घर में झाड़ू लगाएं। इसके अलावा अपने घर के फर्श को पोछे। ऐसे में आपका घर गंदा नहीं रहेगा और छोटे बच्चे घर में बिना चप्पल के घूमते रहते है। यहां तक की वह ज्यादा समय फर्श पर ही रहते हैं। ऐसे में वह सभी चीज को छूते हैं। इसलिए सफाई रखना काफी ज्यादा जरूरी हैं। कोशिश करें की सुबह की शुरुआत घर की सफाई से करें। 

घर के अंदर के साथ बाहर की भी करें सफाई

इसके अलावा आपको अपने घर के अंदर के साथ घर के बाहर भी सफाई रखनी चाहिए। घर के दरवाजों के पास अगर कोई भी गंदगी है तो आपको तुरंत उसे हटाना चाहिए। आपको आस- पास जितनी गंदगी कम होगी उतना आप बीमारियों से दूर रहेगे। कोशिश करे की हमेशा अपने आस- पास साफ सफाई रखें। 

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

पूजा घर साफ करना है जरूरी

घर की सफाई के साथ ही रोजाना आपको पूजा घर की भी सफाई करनी चाहिए। पूजा घर में आपको गंगा जल डेली डालना चाहिए। इसके अलावा आपको माता रानी की मूर्तियों की भी सफाई करते रहना चाहिए। कोशिश करें की सप्ताह में एक बार भगवान के कपड़ो को भी साफ करें। 

इसे भी पढ़ें: Dirty Bathroom: गंदे बाथरूम को चुटकियों में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।