Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

आखिर क्यों गुरुवार के दिन बाल धोने की होती है मनाही, जानें क्या कहता है शास्त्र

शास्त्रों में लिखी कई बातों का अपना अलग महत्त्व है और हमारी दिनचर्या से संबंधित कई ऐसे नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करने की सलाह दी जाती है। 
Updated:- 2023-11-21, 03:00 IST
image

शास्त्रों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जिसका आपके जीवन में बहुत असर होता है। आपने कई बार घर के बड़े-बुजुर्गों से कुछ नियमों का पालन करने की बात सुनी होगी जिसमें बालों को धोने के भी कुछ नियम हैं।

मान्यता है कि आपको बाल कुछ विशेष दिनों में नहीं धोने चाहिए अन्यथा धन की हानि हो सकती है। इन्हीं दिनों में से एक है गुरुवार का दिन। यदि आप इस दिन बाल धोती हैं तो आपको धन की हानि हो सकती है और कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। खासतौर पर विवाहित महिलाओं के लिए बाल धोने को लेकर कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं जिनका पालन जरूरी माना जाता है। 

शास्त्रों में गुरुवार के दिन बाल धोने की मनाही होने के लुक विशेष कारण बताए गए हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि इस दिन बाल धोने से या बालों में साबुन और शैम्पू का इस्तेमाल करने की मनाही क्यों होती है। 

शास्त्रों के अनुसार बाल धोने के नियम

when should not wash hair

शास्त्रों में बताया गया है कि आपको बाल सप्ताह के कुछ विशेष दिनों में ही धोने चाहिए और कुछ दिनों में बाल धोने से परहेज करना चाहिए, इनमें से गुरुवार का दिन भी विशेष है। मान्यता है कि इस दिन बाल धोना आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है और आपसी मतभेद का कारण बन सकता है।

कुछ परिस्थितियों में सोमवार, मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन बाल धोने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में बाल धोने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: सुहागिन महिलाओं को किस दिन धोने चाहिए बाल, जानें वर्जित दिनों के उपाय

आखिर क्यों गुरुवार के दिन बाल धोने की होती है मनाही 

गुरुवार एक ऐसा दिन है जिसमें किसी भी महिला या पुरुष को बालों में शैम्पू या साबुन का इस्तेमाल करने के लिए मन किया जाता है। इस दिन बाल धोने से शादी में समस्याएं होने के साथ पति के साथ अनबन हो सकती है और धन की हानि भी हो सकती है।

ऐसी मान्यता है कि किसी भी महिला की कुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है। यदि आप इस दिन बाल धोती हैं तो पति के साथ अनबन होने के साथ संतान की सेहत में भी इसका असर हो सकता है।

इससे आपके घर में सदैव आर्थिक संकट बना रहता है। वहीं यदि आप या आपके घर में कोई भी गुरुवार का व्रत करता है तो इस दिन आपको बाल भूलकर भी नहीं धोने चाहिए। 

गुरुवार के दिन बाल धोने से ग्रहों की नाराजगी बढ़ सकती है

wash hair as per vastu

सप्ताह के प्रत्येक दिन को एक विशेष ग्रह के लिए माना जाता है। बृहस्पति ग्रह (कुंडली में बृहस्पति कमजोर होने पर मिलते हैं ये संकेत) को सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह के रूप में देखा जाता है। यह ग्रह विस्तार, विकास और सकारात्मकता से जुड़ा होता है।

ऐसा माना जाता है कि गुरुवार का संबंध बृहस्पति ग्रह से है और गुरुवार के दिन बाल धोने से आप गुरु की नाराजगी का कारण बन सकते हैं। यही नहीं इस दिन बाल धोने से आप अन्य ग्रहों की नाराजगी से भी ग्रस्त हो सकते हैं। 

भारतीय ज्योतिष में गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह को समर्पित है, जिसे बृहस्पति या गुरु के नाम से जाना जाता है। हिंदू परंपराओं में इसे ज्ञान से जोड़ा जाता है और इस दिन यदि आप बाल धोते हैं तो आपकी बुद्धि कमजोर हो सकती है। 

सदियों से चली आ रही है गुरुवार के दिन बाल न धोने की परंपरा 

hair wash rules for ladies

भले ही आधुनिक समय में गुरुवार के दिन बाल धोना आपकी व्यक्तिगत पसंद क्यों न बन गया हो, लेकिन यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और शास्त्रों में भी इसका जिक्र किया गया है। आधुनिक समय में इसे संदेह का सामना करना पड़ रहा है। 

ज्योतिषीय दृष्टि से गुरुवार को ऐसा दिन माना जाता है जब बृहस्पति का प्रभाव विशेष रूप से प्रबल होता है। ज्योतिष का तर्क है कि इस दिन बाल धोने से बृहस्पति द्वारा लाई गई सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र

क्या कहता है विज्ञान 

यदि हम विज्ञान की बात करें तो गुरुवार के दिन बाल धोना या न धोना आपकी पसंद पर निर्भर करता है और यह व्यक्तिगत सोच पर आधारित है। विज्ञान के अनुसार इस दिन बाल धोने से कोई नुकसान नहीं है और इसका कोई ठोस कारण भी नहीं है। 

हालांकि यदि हम विज्ञान की न मानें और ज्योतिष का पालन करें तो गुरुवार के दिन बाल धोने से कई नुकसान हो सकते हैं, इसलिए इससे बचना ही आपके लिए बेहतर विकल्प है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।