herzindagi
shahrukh khan mumbai arrival story

शाहरुख खान के मुंबई पहुंचते ही क्यों एक महिला से हुई थी उनकी लड़ाई?

शाहरुख खान की अदायगी कमाल है और उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से भी बहुत दिलचस्प हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे मुंबई पहुंचते ही उनकी एक महिला से लड़ाई हो गई थी।
Editorial
Updated:- 2023-06-13, 18:24 IST

शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग कमाल की है। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। शाहरुख भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। कभी ट्विटर पर वह अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं तो कभी मन्नत से फैंस को प्यार भेजते हैं। शाहरुख के घर के बाहर उन्हें बस एक बार देखने की हसरत लिए न जाने कितने फैंस रोज आते हैं। हाल ही में तो उनके फैंस ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। कुछ दिन पहले मन्नत के बाहर शाहरुख के 300 फैंस ने उनके साथ, उनके आइकॉनिक पोज को रिक्रिएट किया। शाहरुख ने आज जो मुकाम हासिल किया है, वह अपनी मेहनत के दम पर किया है। उनकी कामयाबी के चर्चे इसलिए भी ज्यादा होते हैं क्योंकि उनका सफर बहुत दिलचस्प रहा है। शाहरुख अक्सर इंटरव्यूज में अपने सफर के बारे में बात भी करते हैं। एक बार उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था, जब मुंबई पहुंचते ही उनकी एक महिला से लड़ाई हो गई थी। आइए जानते हैं इस किस्से के बारे में।

शाहरुख खान की इस वजह से हुई थी लड़ाई

shahrukh khan had a fight with a woman

शाहरुख खान इवेंट्स और इंटरव्यूज में अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से इस खूबसूरती से सुनाते हैं कि उनसे और प्यार हो जाता है। शाहरुख खान से एक बातचीत के दौरान जब पूछा गया कि क्या वह पहली बार प्लेन से मुंबई आए थे या फिर ट्रेन से, तो उन्होंने एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। शाहरुख ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे तो उन्होंने ट्रेन में अपनी सीट रिजर्व करवा रखी थी। दिल्ली से मुंबई की इस ट्रेन में मुंबई आते ही भीड़ अचानक से बढ़ने लगी और कुछ ही देर में वह ट्रेन, लोकल ट्रेन जैसे लगने लगी। इसी दौरान एक महिला अपने परिवार के साथ ट्रेन में चढ़ी और उसी से शाहरुख का झगड़ा हुआ।

महिला ने मारा था शाहरुख को थप्पड़

shahrukh khan stories

शाहरुख ने बताया कि वह महिला अपने पूरे परिवार के साथ चढ़ी थी और शाहरुख की सीट पर आकर बैठने लगी। शाहरुख खान ने उस महिला से कहा कि अगर आप बैठना चाहती हैं तो बैठ जाएं लेकिन सबको न बिठाएं। यह मेरी सीट है और इसे मैंने बुक किया है। इस पर वह महिला गु्स्सा हो गई और शाहरुख को थप्पड़ जड़ दिया।

यह भी पढ़ें-Throwback: शाहरुख खान ने मां के आखिरी वक्त में उनसे कही थी ये बात, इमोशनल होकर सुनाई थी कहानी

यह विडियो भी देखें

शाहरुख खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स

शाहरुख खान ने लंबे वक्त के बाद फिल्म 'पठान' से बड़े परदे पर वापिसी की थी। फिल्म को ऑडियन्स का भरपूर प्यार मिला था और फिल्म ने टिकट खिड़की पर भी खूब कमाई की थी। शाहरुख जल्द ही फिल्म 'डंकी' और 'जवान' में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो किंग खान के पास इस समय और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान को क्यों लगता है दोस्त बनाने से डर?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit- Instagram 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।